{"_id":"5cf0b6c1bdec22078c3703f6","slug":"kapil-sharma-to-karan-johar-these-bollywood-celebrities-at-pm-narendra-modi-swearing-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में जानिए किस-किस सेलेब्स को न्यौता और कौन-कौन हुए शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में जानिए किस-किस सेलेब्स को न्यौता और कौन-कौन हुए शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 31 May 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
oath ceremony
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। ये शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुआ था। समारोह में शामिल होने के लिए पीएम मोदी ने राजनेताओं के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज को भी न्योता दिया था। मोदी के बुलावे पर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर, एक्टर, सिंगर और कॉमेडियन ने शिरकत की ।
2 of 7
oath ceremony
- फोटो : social media
शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । समारोह में करण जौहर, प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर, दिव्या खोसला और डायरेक्टर आनंद एल राय भी पहुंचे थे ।
3 of 7
oath ceremony
- फोटो : social media
इसके अलावा डायरेक्टर राजकुमार हिरानी, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, अभिषेक कपूर भी समारोह का हिस्सा बने । इन सभी ने मंत्री पीयूष गोयल के साथ फोटो खिंचवाई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कंगना
- फोटो : Twitter
बॉलीवुड से इकलौती एक्ट्रेस को पीएम मोदी की ओर से न्योता दिया गया था । वो हैं कंगना रनौत । कंगना, पीएम मोदी को हमेशा से सपोर्ट करती आई हैं । कंगना गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पहन समारोह में पहुंचीं ।
साथ ही उन्होंने करण जौहर के साथ सेल्फी भी खिंचवाई । जबकि दोनों के बीच 36 का आंकड़ा रहता है । शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा के साथ दर्शकों के बीच बैठे नजर आए । साथ ही सुशांत सिंह राजपूत, कपिल शर्मा और कैलाश खेर जैसे सभी बड़े सितारे एक साथ बैठे दिखे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।