{"_id":"5cf0996bbdec2207476e3c63","slug":"ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-pictures-from-varanasi-post-shoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लव कपल रणबीर और आलिया ने अब काशी से छोड़ा 'ब्रह्मास्त्र', सामने आईं मंदिर से ऐसी तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लव कपल रणबीर और आलिया ने अब काशी से छोड़ा 'ब्रह्मास्त्र', सामने आईं मंदिर से ऐसी तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 31 May 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर और आलिया अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में तो हैं हीं, साथ ही वो अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग को लेकर फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, ब्रह्मास्त्र के कुछ सीन फिर से लिखे गए हैं जिसकी शूटिंग के लिए पूरी टीम वाराणसी पहुंची है। पिछले दिनों रणबीर और आलिया को एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था। वाराणसी से ही दोनों की साथ की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं।
2 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
रणबीर और आलिया जिस जगह खड़े हैं ऐसा लग रहा है दोनों किसी मंदिर में हैं। माना जा रहा है शूट खत्म होने के बाद दोनों रात में भगवान के दर्शन करने पहुंचे। हालांकि अभी तक इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में हो सकता है कि फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए ये सेट लगाया गया हो।
3 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
आलिया ने इस दौरान व्हाइट कलर की प्लेन कुर्ती पहन रखी है वहीं रणबीर स्लीवलेस टीशर्ट में कूल अंदाज में दिख रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में रणबीर और आलिया के साथ कुछ अन्य लोग भी पोज देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
brahmastra
- फोटो : file photo
करण की पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप रही हैं जिसके बाद वो ब्रह्मास्त्र पर काफी ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने फिल्म में कुछ नए सीन डालने को कहा है और इसे उत्तर भारत से जोड़ने के लिए इसकी पटकथा में फेरबदल भी किया है। ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पूरी हो चुकी थी और इसका पोस्ट प्रोडक्शन भी जारी था। इससे पहले फिल्म के कलाकारों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने प्रयागराज में हुए कुंभ में फिल्म का लोगो भी जारी किया।
विज्ञापन
5 of 5
Brahmastra
- फोटो : social media
वाराणसी से कुछ तस्वीरें साझा करते हुए अयान ने लिखा, ‘मैं अपने सपने ब्रह्मास्त्र की तिकड़ी के जरिए भारत की अलग अलग जगहों को दर्शाना चाहता हूं।" सूत्रों की मानें तो इस बार वाराणसी में यह शूट 20 दिन तक चलेगा जो काफी हद तक रामनगर किले और चेत सिंह के किले में किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।