{"_id":"5cf09888bdec220758761e7f","slug":"vivek-oberoi-accidentally-promotes-salman-khan-bharat-on-twitter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी को शपथ ग्रहण की बधाई देते समय कुछ ऐसा कर बैठे विवेक, सलमान को सीधा फायदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पीएम मोदी को शपथ ग्रहण की बधाई देते समय कुछ ऐसा कर बैठे विवेक, सलमान को सीधा फायदा
Fri, 31 May 2019 01:13 PM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 31 May 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय फिलहाल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'पीएम नरेन्द्र मोदी' रिलीज हुई। इसके बाद 30 मई को दिल्ली में हुए नरेन्द्र मोदी के शपथ समारोह में भी वो नजर आए। लेकिन 30 मई को ही ट्विटर पर पीएम मोदी को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कर दिया सलमान खान की फिल्म 'भारत' का प्रमोशन। गौरतलब है कि सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर भारत 5 जून को रिलीज हो रही है।
vivek oberoi
- फोटो : social media
दरअसल 30 मई शाम 5 बजे के करीब विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी के लिए एक शुभकामना संदेश लिखा। इस ट्वीट में विवेक ने कई हैशटैग्स का इस्तेमाल किया। लेकिन ऐसे में उन्होंने 'भारत' को भी हैशटैग के साथ लिखा जिसके चलते सलमान खान की 'भारत' का हैशटैग बन गया और सोशल मीडिया पर विवेक ट्रोल होने लगे।
vivek oberoi
- फोटो : Twitter
हालांकि जैसे ही विवेक को अपनी इस गलती का अंदाजा हुआ वैसे ही उन्होंने ट्वीट को सही किया और भारत को बिना हैशटैग के लिख दिया। हालांकि तब तक विवेक के पुराने ट्वीट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गए थे।
Honoured to be invited again to the swearing in ceremony. I’m watching @narendramodi bhai taking his oath for the 3rd time on his journey from CM Gujarat to PM of Bharat once again! Feeling like a small part of an incredible history #ModiSarkar2 #NamoAgain #ModiSwearingIn pic.twitter.com/jzk1jV6lVn
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) May 30, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi, Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : social media
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब अपने किसी ट्वीट के चलते विवेक सुर्खियों में आए हैं। इससे पहले भी चुनाव और ऐश्वर्या को लेकर किए गए एक ट्वीट पर काफी बवाल हुआ था। जिसके बाद महिला आयोग की तरफ से विवेक को नोटिस भी भेजा गया था।
विज्ञापन
vivek oberoi, pm modi biopic
- फोटो : अमर उजाला
ट्वीट्स के अलावा विवेक की पीएम मोदी बायोपिक भी सुर्खियों में रही थी। पहले फिल्म लोकसभा चुनाव की शुरुआत में रिलीज होने वाली थी लेकिन विपक्ष के ऐतराज जताने पर चुनाव आयोग ने फिल्म को लोकसभा चुनाव के बाद रिलीज करने का आदेश दिया था।