श्रीदेवी और बोनी कपूर ने आज ही के दिन 22 साल पहले 1996 में शादी की थी। बोनी कपूर की यह दूसरी शादी थी। श्रीदेवी और बोनी कपूर खास बांड शेयर करते थे। श्रीदेवी के निधन को 1 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन बोनी कपूर और उनकी बेटियां आज भी उन्हें याद करती हैं।
वेडिंग एनिवर्सरी पर जाह्नवी ने शेयर की ये तस्वीर, कुछ इस तरह बोनी कपूर की होती चली गई थीं श्रीदेवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी की सालगिरह है। इस मौके पर जाह्नवी कपूर ने दोनों की फोटो शेयर की है। फोटो में श्रीदेवी बोनी कपूर की बाहों में बाहें डाले नजर आ रही हैं। जाह्नवी ने फोटो को कैप्शन देते हुए दिल वाले इमोटिकॉन का प्रयोग किया। जाहिर है कि वो इस तस्वीर के लिए अपने पिता को उनकी शादी की सालगिरह पर बधाई देना चाहती हैं।
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
1987 में बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ फिल्म 'मिस्टर इंडिया' और 1993 में 'रूप की रानी चोरों का राजा' बनाई थी। कहा जाता है कि श्रीदेवी की मां की बीमारी और फिर उनकी मौत के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। मां के निधन के बाद श्रीदेवी को सांत्वना देने के लिए हर समय उनके पास रहने वाले बोनी कपूर ही थे। इस तरह उनका रिश्ता सहानभूति से शुरू हुआ और प्रेम में बदल गया।