{"_id":"5cf39acabdec2207514f42b5","slug":"pm-narendra-modi-mourns-veeru-devgan-in-personal-note-ajay-devgan-deeply-touched","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीरू देवगन की पत्नी के लिए पीएम मोदी ने लिखा लेटर, अजय देवगन ने इस तरह जताया आभार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीरू देवगन की पत्नी के लिए पीएम मोदी ने लिखा लेटर, अजय देवगन ने इस तरह जताया आभार
Sun, 02 Jun 2019 03:15 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 02 Jun 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
ajay devgn
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का 27 मई को हार्ट अटैक से निधन हो गया था । वीरू देवगन बॉलीवुड के जाने-माने स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर थे । पूरे बॉलीवुड ने अजय के घर पहुंच उनके पिता को श्रद्धांजलि दी थी । इतना ही नहीं पीएम मोदी ने भी देवगन परिवार के लिए एक लेटर लिखा और संवेदना व्यक्त की ।
ajay devgn
- फोटो : Twitter
पीएम मोदी का ये लेटर अजय देवगन की मां वीणा देवगन के नाम था। अजय देवगन ने पीएम मोदी के इस लेटर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आभार व्यक्त किया है । अजय देवगन ने लिखा, 'मेरी मां और पूरी देवगन फैमिली पीएम मोदी के इस पत्र और व्यवहार के लिए आभारी है । शुक्रिया सर ।'
पीएम मोदी ने लिया बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने अपने पत्र में लिखा था, 'वीरू देवगन के निधन की खबर सुन मुझे काफी दुख हुआ । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दिए उनके योगदान की हम सराहना करते हैं । बॉलीवुड के लिए ये बड़ी क्षति है ।' बता दें कि वीरू देवगन ने 'सत्ते पे सत्ता', 'स्वर्ग से सुंदर', 'दस नंबरी', 'मिस्टर नटवरलाल', 'क्रांति', 'राम तेरी गंगा मैली', 'आखिरी रास्ता', 'मिस्टर इंडिया', 'फूल और कांटे', 'इश्क' जैसी हिट फिल्मों में एक्शन कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया ।
My Mother & entire Devgan family are deeply touched & humbled in silence by this thoughtful gesture from our Honourable Prime Minister @narendramodi.
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) June 2, 2019
Thank you Sir. 🙏 pic.twitter.com/sJzFRzvMZb
विज्ञापन
विज्ञापन
ajay devgn
- फोटो : social media
हाल ही में अजय देवगन ने अपने दिवंगत पिता वीरू देवगन की स्मृति में चौथे का भी आयोजन किया था। ये प्रेयर मीट मुंबई इस्कॉन टेंपल में हुई थी और यहां बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने पहुंचकर वीरू देवगन को श्रद्धांजलि दी थी ।
विज्ञापन
Ajay Devgn and PM Modi
- फोटो : twitter
इसके बाद शनिवार को अजय देवगन पिता की अस्थियां लेकर नासिक पहुंचे । यहां उन्होंने रामकुंड में पूरे विधि-विधान से पिता की अस्थियां विसर्जित की । इस दौरान अजय देवगन को देखने के लिए घाट पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई । अस्थियां प्रवाहित करने के बाद अजय तुरंत वहां से निकल गए ।