फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी की वजह से 21 साल तक अर्जुन को राखी नहीं बांध पाईं जाह्नवी, पहली बार मनाएंगी रक्षाबंधन

Sat, 04 Aug 2018 02:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 04 Aug 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
janhvi kapoor will tie rakhi arjun kapoor first time in 21 years
अर्जुन कपूर

पिछले दिनों जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' रिलीज हुई थी । फिल्म में जाह्नवी के काम को काफी सराहा गया । वहीं फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन भी 100 करोड़ रुपए पहुंच गया है । ऐसे में जाह्नवी फिल्म की सक्सेस को लेकर काफी खुश हैं ।

janhvi kapoor will tie rakhi arjun kapoor first time in 21 years
जाह्नवी कपूर

फिल्म की रिलीज से पहले जाह्नवी बहुत नर्वस थीं । ऐसे में उनके भाई अर्जुन कपूर ने उनका हौसला बढ़ाया । कुछ दिनों बाद रक्षाबंधन है और जाह्नवी 21 साल में पहली बार अपने भाई को राखी बांध कर उन्हें थैंक्स कहना चाहेंगी ।

janhvi kapoor will tie rakhi arjun kapoor first time in 21 years
जाह्नवी कपूर

जी हां, जाह्नवी पहली बार अपने भाई को राखी बांधेंगी । जाह्नवी को इस पल का सालों से इंतजार था । लेकिन जाह्नवी और अर्जुन कपूर में मनमुटाव के चलते दोनों ने ये त्योहार साथ में नहीं मनाया । अब श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन ने सारे गिले-शिकवे भुलाकर जाह्नवी और खुशी को अपना लिया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi kapoor will tie rakhi arjun kapoor first time in 21 years
जाह्नवी कपूर

श्रीदेवी के निधन के दिन से लेकर अब तक अर्जुन हर मौके पर जाह्नवी के साथ खड़े रहे । उन्होंने भाई का फर्ज बखूबी निभाया है । जाह्नवी के साथ अपने पिता बोनी कपूर को भी संभाला । श्रीदेवी के जाने के बाद बोनी काफी अकेले पड़ गए हैं ।

विज्ञापन
janhvi kapoor will tie rakhi arjun kapoor first time in 21 years
अर्जुन कपूर

पिछले दिनों आईफा अवॉर्ड 2018 में श्रीदेवी को फिल्म 'मॉम' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया । ये अवॉर्ड बोनी कपूर ने रिसीव किया और श्रीदेवी के बारे में बोलते हुए उनकी आंखें नम हो गईं। पिता को रोता देख अर्जुन कपूर की आंखों में आंसू आ गए । ये पहली बार था जब श्रीदेवी यानी अपनी सौतेली मां की याद में अर्जुन रोए हों । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed