{"_id":"61ab8339f5477e26a35e68de","slug":"janhvi-says-kapoor-family-has-become-used-to-criticism-and-trolling","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जान्हवी कपूर बोलीं: मेरा परिवार आलोचनाओं और ट्रोलिंग का आदी हो गया है, जानिए और क्या कहा?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जान्हवी कपूर बोलीं: मेरा परिवार आलोचनाओं और ट्रोलिंग का आदी हो गया है, जानिए और क्या कहा?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 04 Dec 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : instagram/janhvikapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर का कहना है कि उनका परिवार अब आलोचनाओं और ट्रोलिंग का आदी हो गया है। उन्होंने यह बात एक कार्यक्रम के दौरान कही है। उन्होंने कहा कि वह ट्रोलिंग और आलोचनाओं को पहले काफी वैल्यू देती थी लेकिन अब उनको यह एहसास हो गया कि इसके नकारात्मक और सकारात्मक दोनों ही पहलू हैं।
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : instagram/weddingwireindia
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की बेटी एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का कहना है कि उन्हें जीवन भर आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है। जान्हवी कपूर ने अपने जीवन में सोशल मीडिया आलोचना के प्रभाव के बारे में बात करते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म किसी भी चीज को मापने का बेहतर मंच है।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : instagram/janhvikapoor
लेकिन इसके नगेटिव और पॉजिटिव दोनों ही पहलू हैं। जान्हवी कपूर ने कहा, एक बिंदु पर मैंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को काफी वैल्यू दिया, क्योंकि मैंने खुद से कहा था कि दर्शकों की नब्ज को समझना जरूरी है। यह समझना जरूरी है कि वह क्या कह रहे हैं और कहां मेरी कमी बता रहे हैं, जिस पर मुझे काम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : Instagram
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के नगेटिव और पॉजिटिव पहलू को पहचानने की जरूरत है। जान्हवी कपूर ने कहा कि उन्हें भी आलोचना करने की आदत है। एक परिवार के रूप में हम लंबे वक्त से इसके अभ्यस्त हैं, लेकिन आप इससे वह लेने की कोशिश करते हैं जो आप कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। अभिनय के अलावा जान्हवी कपूर को उनके फैशन सेंस के लिए भी जाना जाता है। वह कई बार हॉट आउटफिट में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वह स्टाइलिश ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में दिखी थीं। हाल ही में उनकी नई फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का ऐलान हुआ है। जिसमें वह राजकुमार राव के साथ दिखेंगी। यह फिल्म 7 अक्तूबर 2022 को रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास गुड लक जेरी, बॉम्बे गर्ल और 'दोस्ताना 2' जैसी फिल्में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।