{"_id":"5d60a1e58ebc3e93d1007652","slug":"janmashtami-2019-sushmita-sen-saree-romantic-photo-with-boyfriend-rohman-shawl-called-his-humsafar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुष्मिता सेन ने फैंस को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, शेयर की ब्वॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुष्मिता सेन ने फैंस को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, शेयर की ब्वॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 24 Aug 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sushmita Sen, Rohman Shawl
- फोटो : social media
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन काफी समय से ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को डेट करने की वजह से चर्चा में हैं। इन दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। इतना ही नहीं सुष्मिता सेन रोहमल शॉल के साथ सोशल मीडिया पर हमेशा तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। इस बीच उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड के साथ बेहद खास तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को जन्माष्टमी की बधाई दी है।
Trending Videos
2 of 5
Sushmita Sen, Rohman Shawl
- फोटो : social media
सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में सुष्मिता सेन रोहमन के कंधे पर सिर रखी नजर आईं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने बेहद खास कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को हमसफर बताया है।
सुष्मिता सेन ने कैप्शन में लिखा- 'मेरे चंचल # हमसफर ने इस बार कम यात्रा की !!!,आप सभी को जन्माष्टमी की ढेर सारी बधाई।' सुष्मिता सेन के फैंस ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ उनकी तस्वीर और कैप्शन को काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि सुष्मिता और रोहमन जल्द शादी कर सकते हैं।
sushmita sen, rohman shawl, rajeev sen, chaaru asopa
- फोटो : social media
हाल ही में वोग (Vogue) मैगजीन ने खुलासा किया कि यह कपल इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिन पहले रोहमन ने सुष्मिता से शादी को लेकर सवाल किया और उन्होंने हां में जवाब दिया। रोहमन सुष्मिता को पहले ही प्रपोज कर चुके हैं, जिसके बाद दोनों ने अपना रिलेशनशिप सोशल मीडिया पर स्वीकार किया।
सुष्मिता ने कुछ दिन अपने और रोहमन की लव स्टोरी को लेकर खुलासा किया था। सुष्मिता ने बताया था कि उनकी और रोहमन की मुलाकात फैशन शो में नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कि रोहमन ने उन्हें सीधे इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था जिसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।