कोई भी त्योहर बॉलीवुड गानों के बगैर अधूरा है। होली, दिवाली, ईद या फिर जन्माष्टमी हो, बॉलीवुड फिल्मों की कहानियों में त्योहारों का जिक्र होता रहा है। जन्माष्टमी और राधा कृष्ण के इर्द गिर्द अनगिनत गाने हैं जो हिट रहे हैं। तो चलिए हम आपको ऐसे ही कुछ गाने सुनाते हैं...
Janmashtami 2020: सुनें जन्माष्टमी पर बॉलीवुड के टॉप 10 गानें, कृष्ण के नटखट अंदाज को करते हैं बयां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2001 में रिलीज हुई फिल्म 'लगान' के गाने 'राधा कैसे ना जले' को आशा भोसले, उदित नारायण और वैशाली सामंत ने आवाज दी। इसे जावेद अख्तर ने लिखा और ए आर रहमान ने संगीत दिया था।
फिल्म 'किसना' 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म का टाइटल ट्रैक 'वो किसना है' हिट रहा था। गाने को सुखविंदर सिंह, एस शैलजा, इस्माइल दरबार और आयशा दरबार ने अपनी आवाज दी थी। इसे जावेद अख्तर ने लिखा था। इसमें संगीत इस्माइल दरबार का था।
1972 में रिलीज हुई फिल्म 'अमर प्रेम' का गाना 'बड़ा नटखट है रे' को लता मंगेशकर ने गाया था। इसे आरडी बर्मन ने अपने संगीत से सजाया जबकि आनंद बख्शी ने गीत लिखे थे।
फिल्म 'हैलो ब्रदर' के 'चांदी की डाल पर' गाने को अलका याज्ञनिक और सलमान खान ने गाया था। समीर ने गाने को लिखा जबकि हिमेश रेशमिया ने संगीत दिया।