{"_id":"5f2fd47db8f7f25ad96031ed","slug":"suniel-shetty-birthday-special-know-about-his-journey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर बनना चाहते थे सुनील शेट्टी, फिल्मों के अलावा ऐसे करते हैं करोड़ों का कारोबार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्रिकेटर बनना चाहते थे सुनील शेट्टी, फिल्मों के अलावा ऐसे करते हैं करोड़ों का कारोबार
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 11 Aug 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुनील शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में 'अन्ना' के नाम से मशहूर सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैसूर में हुआ। आज फिल्म इंडस्ट्री में सुनील शेट्टी बड़ा नाम हैं लेकिन बचपन में वो क्रिकेटर बनना चाहते थे। फिल्मों के अलावा सुनील शेट्टी का होटल इंडस्ट्री में भी बड़ा नाम है। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
सुनील शेट्टी, दिव्या भारती
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी ने 1992 फिल्म 'बलवान' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसमें उनके साथ अभिनेत्री दिव्या भारती थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील शेट्टी के साथ उस वक्त कोई अभिनेत्री काम करने के लिए तैयार नहीं थी क्योंकि वो न्यूकमर थे। साल 1994 में सुनील शेट्टी के करियर में 'मोहरा' बड़ी हिट साबित हुई। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार और रवीना टंडन थे। इसके बाद सुनील शेट्टी 'गोपी किशन' में डबल रोल में नजर आए। सुनील शेट्टी की इमेज एक एक्शन हीरो की रही है लेकिन वो दर्शकों को हंसाने में भी कामयाब रहे। फिल्म 'हेरा फेरी', 'ये तेरा घर ये मेरा घर', 'वेलकम' और 'दे दना दन' से उन्होंने लोगों को खूब हंसाया भी है।
3 of 5
सुनील शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2001 में आई फिल्म 'धड़कन' के लिए सुनील को बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। एक दशक तक बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने के बाद सुनील शेट्टी का करियर ग्राफ नीचे जाने लगा। उनकी कई फिल्में फ्लॉप हुईं तो मेकर्स ने उन्हें मल्टीस्टारर फिल्मों में कास्ट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुनील शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ सालों से सुनील फिल्मों में कम दिखते हैं और चुनिंदा फिल्मों में ही काम करते हैं। फिलहाल वो अपने बिजनेस पर ध्यान दे रहे हैं। सुनील शेट्टी ने पुणे में एक हेल्थ और फिटनेस स्टार्ट अप में इन्वेस्टमेंट किया है। उनकी एक प्रोडक्शन हाउस कंपनी पॉपकॉर्न मोशन पिक्चर भी है। इसके अलावा मुंबई में सुनील शेट्टी का बड़ा रेस्टोरेंट/ होटल बिजनेस भी है।
विज्ञापन
5 of 5
सुनील शेट्टी, माना शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
निजी जिंदगी की बात करें तो सुनील शेट्टी ने नौ साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद अपनी गर्लफ्रेंड माना से शादी की। दोनों ने 1991 में सात फेरे लिए। उस वक्त सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत नहीं की थी। माना इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्चर कंपनी चलाती हैं। सुनील शेट्टी और माना के दो बच्चे अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी हैं। अथिया कई फिल्में कर चुकी हैं जबकि अहान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।