{"_id":"5f320e0d09f4430c540d74e9","slug":"swara-bhasker-supports-rhea-chakraborty-says-she-is-being-subjected-to-dangerous-media-trial","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिया का सपोर्ट करते हुए स्वरा भास्कर बोलीं- 'गुनाह कानून को तय करने दीजिए', भड़के यूजर्स ने लगा दी एक्ट्रेस की क्लास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिया का सपोर्ट करते हुए स्वरा भास्कर बोलीं- 'गुनाह कानून को तय करने दीजिए', भड़के यूजर्स ने लगा दी एक्ट्रेस की क्लास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 11 Aug 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा, सुशांत, रिया
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput) में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस में रिया से पुलिस और ईडी की पूछताछ चल रही है। इस बीच स्वरा भास्कर रिया चक्रवर्ती के समर्थन में आ गई हैं। रिया पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। स्वरा ने रिया का समर्थन करते हुए कहा है कि वह विचित्र मीडिया ट्रायल की शिकार हो रही हैं।
2 of 5
रिया चक्रवर्ती, स्वरा भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा है- 'रिया एक अजीबो-गरीब और खतरनाक मीडिया ट्रायल का शिकार हो रही हैं, जिसकी अगुवाई एक भीड़तंत्र से हो रही है। उम्मीद करती हूं कि सम्माननीय सुप्रीम कोर्ट इस पर ध्यान देगी और फर्जी न्यूज फैलाने वालों और साजिशों की कहानियां बनाने वालों पर रोक लगेगी। कानून को तय करने दीजिए'।
3 of 5
स्वरा भास्कर, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
स्वरा के इस ट्वीट पर उन्हें ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कई लोगों ने स्वरा की बात के विरोध में ट्वीट कर उन्हें ट्रोल कर दिया है। एक यूजर ने लिखा- सीबीआई की जांच का इंतजार करो। वैसे तो तुम्हारा गैंग कानून पर भरोसा नहीं करता है। आज जरूरत है तो सम्माननीय लगा दिया। कल इसके विपरीत निर्णय आ गया तो सम्माननीय हटा भी दोगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : Twitter
एक अन्य ने लिखा- एक तरफ तो आप लिखती हैं सुशांत के परिवार को अकेला छोड़ दो और एक तरफ सुशांत के कातिल के फेवर में बोल रही हैं। हमें तुम्हारी राय से कोई फर्क नहीं पड़ता। अपने काम से काम रखो। एक ने लिखा- अगर सीबीआई जांच में रिया गुनहगार निकलती है तो तुम्हें माफी मांगनी होगी।
विज्ञापन
5 of 5
ईडी के दफ्तर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
बता दें रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में नया हलफनामा दाखिल किया है। इसमें रिया ने कहा है कि कि मामले में उनका गलत तरीके से मीडिया ट्रायल चलाया जा रहा है और उन्हें सुशांत सिह राजपूत की मौत का दोषी ठहराया जा रहा है। याचिकाकर्ता को पहले से ही मीडिया द्वारा दोषी ठहराया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।