सब्सक्राइब करें

सुनील शेट्टी की 'श्याम' लीला पर अब तक बन रहे मीम्स, पढ़िए करियर के नौ और दमदार किरदारों के बारे में

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Tue, 11 Aug 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
suniel shetty birthday special here his top bollywood films
सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अन्ना के नाम से मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी को तीन दशक बीतने जा रहे हैं। इंडस्ट्री में उनकी पहचान एक्शन और कॉमेडी हीरो के रूप में रही है। उन्होंने किरदार तो काफी अलग अलग किए हैं लेकिन पुरस्कृत उन्हें सिर्फ खलनायक के किरदार में ही किया गया है। अभिनय करते करते वह फिल्म निर्माता भी बने और कुछ दूसरे व्यापारों में भी अपना हाथ आजमाया। सुनील शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके कुछ बेहतरीन किरदारों के बारे में।

Trending Videos
suniel shetty birthday special here his top bollywood films
बलवान - फोटो : सोशल मीडिया

किरदार : अर्जुन सिंह
फिल्म : बलवान (1992)

सुनील शेट्टी के करियर की शुरुआत इसी फिल्म से हुई और उनके साथ इस फिल्म में नजर आईं बहुत ही कम उम्र में मशहूर हो चुकीं अभिनेत्री दिव्या भारती। सुनील का किरदार फिल्म में अर्जुन सिंह का रहा जो एक गरीब परिवार का लड़का है। कुछ पुलिस वालों से मारपीट करने के बाद वह जेल जाता है और जब जेल से निकलता है तो एक पुलिस कमिश्नर की मदद से खुद भी पुलिस में भर्ती हो जाता है। इसके बाद अर्जुन की पोस्टिंग एक शहर में होती है जहां पहुंचकर अर्जुन वहां के गैंगस्टर भाई जी का सर्वनाश करता है। यह फिल्म बॉस बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। सुनील और दिव्या के अलावा फिल्म में टीनू आनंद और डैनी डेंजोंगपा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। यहीं से सुनील की छवि फिल्मों में एक्शन हीरो की बन गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
suniel shetty birthday special here his top bollywood films
दिलवाले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किरदार : विक्रम सिंह
फिल्म : दिलवाले (1994)

हैरी बावेजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुनील शेट्टी एक पुलिस वाले विक्रम सिंह की भूमिका में नजर आए। फिल्म में सुनील के अलावा अजय देवगन, रवीना टंडन और परेश रावल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म में भी मुख्य अभिनेत्री का किरदार दिव्या भारती निभाने वाली थीं। लेकिन, अचानक से उनका निधन हो गया तो रवीना को यह किरदार दिया गया। विक्रम अजय देवगन के किरदार अरुण की मदद उसकी खोई हुई मोहब्बत पाने के लिए करता है। इसमें विक्रम को अपने प्यार का बलिदान देना पड़ता है। शानदार अदाकारी के लिए सुनील को इस फिल्म में पहली बार सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया।

suniel shetty birthday special here his top bollywood films
गोपी किशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किरदार : गोपी / किशन
फिल्म : गोपी किशन (1994)

एक एक्शन हीरो के रूप में सुनील शेट्टी लगातार फिल्में करते जा रहे थे और इस फिल्म में वह पहली बार दोहरे किरदार में नजर आए। एक किरदार किशन का है जो बचपन में ही एक हत्या के इल्जाम की वजह से जेल की हवा खा रहा है और दूसरा किरदार गोपी का है जो एक हवलदार की नौकरी करता है। काम और स्वभाव दोनों में ही यह दोनों अलग हैं। हालांकि फिल्म में दुश्मनों का सर्वनाश करने के लिए यह दोनों साथ काम करते हैं। दीपक शिवदासानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भी सुनील का यह अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया। सुनील के अलावा इस फिल्म में करिश्मा कपूर, शिल्पा शिरोडकर, अरुणा ईरानी और सुरेश ओबेरॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
suniel shetty birthday special here his top bollywood films
बॉर्डर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किरदार : भैरव सिंह
फिल्म : बॉर्डर (1997)

जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुनील शेट्टी का किरदार बहुत यादगार रहा। फिल्म में सुनील के अलावा सनी देओल, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर सहित अन्य कलाकारों की फौज शामिल है। इसमें से फिल्म की कहानी में कई कलाकार शहीद भी होते हैं। भैरव भारतमाता पर जान छिड़कता है। यह फिल्म 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में शानदार काम करने के लिए सुनील शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed