सब्सक्राइब करें

Janamashtami 2020: बड़े पर्दे पर इन अभिनेताओं ने निभाया है भगवान श्रीकृष्ण का किरदार, अक्षय कुमार को देख फैंस बोले 'OMG'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 11 Aug 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami Special Actors Who Played Shri Krishna Onscreen Akshay Kumar NT Rama Rao Pawan kalyan
बॉलीवुड अभिनेताओं ने निभाई श्री कृष्ण की भूमिका - फोटो : सोशल मीडिया

11 अगस्त को देशभर में धूमधाम से जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के भक्त देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। ऐसे में भगवान श्रीकृष्ण को हर जगह पूजा जाता है। तो जन्माष्टमी का त्योहार भी सभी के लिए बेहद खास होता है। बॉलीवुड में भी भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कई फिल्में बनाई हैं। वहीं कई अभिनेताओं ने बड़े पर्दे पर भगवान श्रीकृष्ण का किरदार भी निभाया है। इस रिपोर्ट में आपको ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने बड़े पर्दे पर श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर फैंस का दिल जीता।

Trending Videos
Janmashtami Special Actors Who Played Shri Krishna Onscreen Akshay Kumar NT Rama Rao Pawan kalyan
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार
साल 2012 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड' (OMG) को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार ने भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था। जो अपने एक भक्तो को सही और गलत का पाठ पढ़ाने धरती पर आता है। फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेता परेश रावल भी मुख्य भूमिका  में थे। फिल्म में कानूनी दांव पेंच के जरिए भक्ति और अंधविश्वास में फर्क बताया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami Special Actors Who Played Shri Krishna Onscreen Akshay Kumar NT Rama Rao Pawan kalyan
एनटी रामा राव - फोटो : सोशल मीडिया

एनटी रामा राव
तेलुगू फिल्मों के अभिनेता एनटी रामा राव ने बड़े पर्दे पर 17 फिल्मों में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था। इन फिल्मों में 1962 में आई फिल्म 'श्री कृष्ण अर्जुन युद्धम', 1964 में आई फिल्म 'कर्नन' और 1977 में आई फिल्म 'दान वीर सूरा कर्ण' शामिल हैं।

Janmashtami Special Actors Who Played Shri Krishna Onscreen Akshay Kumar NT Rama Rao Pawan kalyan
पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया

पवन कल्याण
तेलुगू अभिनेता पवन कल्याण भी फिल्मों में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभा चुके हैं। पवन ने अक्षय कुमार की फिल्म 'ओ माय गॉड' के तेलुगू वर्जन में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई थी। फिल्म का नाम 'गोपाला गोपाला' रखा गया था। फिल्म रिलीज के समय बताया गया था कि पवन इस किरदार को निभाने के मूड में नहीं थे। उन्हें करीब 10 दिन का समय लगा था इस फिल्म को हां कहने के लिए।

विज्ञापन
Janmashtami Special Actors Who Played Shri Krishna Onscreen Akshay Kumar NT Rama Rao Pawan kalyan
चक्रधारी - फोटो : सोशल मीडिया

जैमिनी गणेशन
तमिल अभिनेता जैमिनी गणेशन ने भी अपनी फिल्म 'चक्रधारी' में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभया था। ये फिल्म साल 1948 में आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि जैमिनी की परफॉर्मेंस के बारे किसी ने ज्यादा कुछ नहीं कहा था। क्योंकि फिल्म में उनका किरदार बहुत थोड़ी सी देर के लिए था। फिल्म जैमिनी गणेशन के ही प्रोडक्शन हाउस से बनी थी।

पढ़ें: Jacqueline Fernandez Birthday: फिल्मों में आने से पहले ये काम करती थीं जैकलीन फर्नांडिस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed