सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2020: टीवी के इन छह कलाकारों ने निभाया श्री कृष्ण का किरदार, पर्दे पर कराए 'साक्षात भगवान' के दर्शन

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 11 Aug 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2020: Special These Tv Actors Played Lord Krishna On Screen
जन्माष्टमी 2020 विशेष - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी पर प्रसारित धार्मिक कार्यक्रमों में कई अभिनेताओं ने पर्दे पर श्री कृष्ण की भूमिका निभाई। इन कलाकारों ने अपने अभिनय से किरदार को इतना जीवंत बना दिया कि दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया। यही नहीं इनमें से कुछ तो ऐसे हैं जिन्हें लोग सच में भगवान समझकर पूजा करने लगे थे। तो चलिए आज ऐसे ही कलाकारों से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने छोटे पर्दे पर कृष्ण की भूमिका निभाई। 

Trending Videos
Krishna Janmashtami 2020: Special These Tv Actors Played Lord Krishna On Screen
नीतीश भारद्वाज - फोटो : amar ujala

नीतीश भारद्वाज
90 के दशक में बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में नीतीश भारद्वाज ने कृष्ण की भूमिका अदा की थी। उस वक्त उनकी उम्र 23 साल थी। जब 'महाभारत' का प्रसारण होता था उस दौरान नीतीश भारद्वाज की लोकप्रियता इस कदर बढ़ गई कि वो जहां कहीं भी जाते लोग उनके पैर छूते थे। नीतीश छोटे पर्दे के अलावा मराठी सिनेमा का भी एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। फिल्मों और टीवी के बाद नीतीश ने राजनीति की ओर रुख किया और बीजेपी की ओर से लोकसभा सदस्य बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2020: Special These Tv Actors Played Lord Krishna On Screen
स्वप्निल जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

स्वप्निल जोशी
रामानंद सागर का लोकप्रिय सीरियल 'श्री कृष्णा' में स्वप्निल जोशी ने युवा कृष्ण का रोल किया था। इसके अलावा उन्होंने 'उत्तर रामायण' में कुश का किरदार निभाया था। स्वपनिल छोटे पर्दे पर कई कॉमेडी शोज में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वो मराठी टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।

Krishna Janmashtami 2020: Special These Tv Actors Played Lord Krishna On Screen
सर्वदमन डी बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

सर्वदमन डी बनर्जी
'श्री कृष्णा' में सर्वदमन डी बनर्जी ने मुख्य किरदार निभाया था। अपने इस किरदार से सर्वदमन बनर्जी को काफी लोकप्रियता मिली। इसके बाद वो सीरियल 'अर्जुन', 'जय गंगा मैया' और 'ओम नम: शिवाय' में नजर आए। इन सभी शोज में सर्वदमन डी बनर्जी ने कृष्ण का ही रोल निभाया। हालांकि सर्वदमन ने अब इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और वो ऋषिकेश में योग सिखाने का काम करते हैं।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2020: Special These Tv Actors Played Lord Krishna On Screen
सौरभ राज जैन - फोटो : सोशल मीडिया

सौरभ राज जैन
आज के दौर में कृष्ण के रोल में सौरभ राज जैन एक मशहूर चेहरा हैं। सौरभ ने साल 2013 में बने नए 'महाभारत' में कृष्ण की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा भी वो कई सीरियल में कृष्ण और विष्णु के रोल में दिख चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed