फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: रणवीर-दीपिका से अभिषेक-ऐश्वर्या तक, थाली और ताली बजाकर योद्धाओं को बॉलीवुड कपल्स ने किया सलाम

Sun, 22 Mar 2020 08:49 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 22 Mar 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
Janta Curfew bollywood couples support Pm Narendra Modi Intiative abhishek aishwarya ranveer deepika
Bollywood - फोटो : Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्यू की अपील का रविवार को जबरदस्त असर दिखा। पूरे देश में लोगों ने इसका पालन किया। शाम पांच बजे देशवासियों ने कोरोना वायरस से लड़ाई में जुटे योद्धाओं को सलाम करने के लिए ताली-थाली, घंटी आदि बजाना शुरू कर दिया है। बॉलीवुड सितारे भी इसमें बिलकुल पीछे नहीं रहे। कुछ कपल्स ने साथ मिलकर इसे समर्थन दिया। 

Janta Curfew bollywood couples support Pm Narendra Modi Intiative abhishek aishwarya ranveer deepika
बच्चन परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
इस मौके पर बच्चन परिवार का जबदस्त उत्साह देखने को मिला। शाम पांच बचते ही अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन, पत्नी ऐश्वर्या, बेटी आराध्या और भांजी श्वेता नंदा के साथ छत पर पहुंच गए और ताली बजाना शुरु कर दिया। इस दौरान आराध्या और ऐश्वर्या घंटी बजाती हुई नजर आईं। काफी देर तक बच्चन परिवार छत पर रुका रहा।

Janta Curfew bollywood couples support Pm Narendra Modi Intiative abhishek aishwarya ranveer deepika
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अलग अंदाज में जनता कर्फ्यू का समर्थन करते हुए दिखे। शाम पांच बजते ही दोनों अपनी बालकनी पर आ गए और ताली बजाना शुरु कर दिया। इस दौरान उन्होंने चक दे इंडिया गाना भी बजा रखा था। थोड़ी देर बाद दीपिका ने घंटी बजाना शुरु कर दिया। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janta Curfew bollywood couples support Pm Narendra Modi Intiative abhishek aishwarya ranveer deepika
बॉबी देओल और तानी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉबी देओल और तान्या देओल
समर्थन जताने में बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या भी बिलकुल पीछे नहीं रहीं। कोरोना वायरस के दौरान काम पर जुटे योद्धाओं को सलाम करने के लिए इस कपल ने उनका ताली बजाकर अभिवादन किया। दोनों अपनी बालकनी पर पहुंचकर काफी देर तक तालियां बजाते रहे और लोगों का उत्साह बढ़ाते रहे।

विज्ञापन
Janta Curfew bollywood couples support Pm Narendra Modi Intiative abhishek aishwarya ranveer deepika
विवेक ओबरॉय - फोटो : Social Media

विवेक ओबरॉय और प्रियंका
इस मौके पर विवेक ओबरॉय भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ समर्थन जताते अपनी बालकनी पर नजर आए। दोनों पत्नि-पत्नी इस दौरान तालियां बजा रहे थे जबिक उनके बच्चों की हाथों में घंटी थी। विवेक अपने इंस्टाग्राम से इसका वीडियो शेयर किया है।

आराध्या-युग देवगन सहित ये स्टार किड भी नहीं रहे पीछे, कोरोना कमांडोज को कहा शुक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed