फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पारस छाबड़ा के साथ शादी को लेकर आया जसलीन मथारू के पिता का बयान, कहा- 'शादी तो करनी ही है...'

Thu, 20 Feb 2020 02:58 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 20 Feb 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
jasleen matharu father kesar matharu talk about his daughter wedding with paras chhabra
पारस छाबड़ा, जसलीन मथारू - फोटो : Social Media
बिग बॉस 13 के बाद अब पारस छाबड़ा अपना स्वयंवर रचाने पहुंच गए हैं । इस शो का नाम 'मुझसे शादी करोगे' है । ये भी कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट हो रहा है । शो में कुछ कंटेस्टेंट आएंगी जो पारस छाबड़ा को रिझाने की कोशिश करेंगी । इन कंटेस्टेंट में से एक जसलीन मथारू भी हैं । जसलीन बिग बॉस सीजन 12 में नजर आई थीं । 

 

jasleen matharu father kesar matharu talk about his daughter wedding with paras chhabra
jasleen matharu

जसलीन बिग बॉस में मशहूर सिंगर अनूप जलोटा के साथ पहुंची थीं । शो में अनूप और जसलीन ने एक-दूसरे के प्यार में होने का दावा किया था । हालांकि बिग बॉस से बाहर आने के बाद अनूप जलोटा ने ये साफ किया था कि जसलीन सिर्फ उनकी शिष्या हैं । इससे ज्यादा दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं है । 

jasleen matharu father kesar matharu talk about his daughter wedding with paras chhabra
Jasleen Matharu and Paras - फोटो : Instagram

अब जसलीन जब पारस के स्वयंवर में पहुंचीं तो लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए । पारस का भी बिग बॉस के घर में माहिरा शर्मा के साथ रिश्ता सभी ने देखा। वहीं घर के बाहर भी आकांक्षा पुरी से ब्रेकअप की खबर सामने आई थी । पारस से शादी को लेकर जसलीन के पिता केसर मथारू का बयान आया है । 

विज्ञापन
विज्ञापन
jasleen matharu father kesar matharu talk about his daughter wedding with paras chhabra
जसलीन मथारू - फोटो : Social Media

केसर मथारू ने हाल ही में स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में कहा, 'अगर वो इस शो का हिस्सा बनना चाहती है तो मुझे कैसी परेशानी हो सकती है ? शादी तो करनी ही है ना... उसे उसके हिसाब से लड़का मिलता है तो अच्छी बात है। बात बन जाती है तो अच्छा है ।'

विज्ञापन
jasleen matharu father kesar matharu talk about his daughter wedding with paras chhabra
Jasleen Matharu
जब उनसे पारस छाबड़ा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, 'मैंने बिग बॉस 13 बहुत ज्यादा फॉलो नहीं किया था लेकिन इतना पता है कि पारस छाबड़ा एक गुड लुकिंग लड़का है। हालांकि अब मैं यह शो देखूंगा और सोचूंगा कि उसका व्यवहार कैसा है ? अगर जसलीन को मेरे ओपीनियन की जरूरत पड़ेगी तो मैं उसे सलाह दूंगा वरना नहीं... ।'


जिया खान से श्रीदेवी तक इन पांच अभिनेत्रियों की हुई थी दर्दनाक मौत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed