फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिया खान से श्रीदेवी तक इन पांच अभिनेत्रियों की हुई थी दर्दनाक मौत

Thu, 20 Feb 2020 02:40 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 20 Feb 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
Jiah Khan Parveen Babi Divya Bharti Divya Bharti Silk Smita Sridevi these actress shocking death
bollywood celebrities - फोटो : file photo

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जिया खान का जन्मदिन 20 फरवरी को होता है। उनका निधन महज 25 साल की उम्र में 3 जून 2013 को हो गया था। जिया खान के ब्वॉयफ्रेंड पर उन्हें खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगा था। खुदकुशी करने से पहले अभिनेत्री ने चिट्ठी के जरिए अपनी आपबीती बयां की थी। इस चिट्ठी में उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड पर अबॉर्शन और मारपीट का आरोप लगाया था। वहीं जिया खान के जन्मदिन पर जानिए उन अभिनेत्रियों के बारे में जिनका अंत दर्दनाक रहा।

Jiah Khan Parveen Babi Divya Bharti Divya Bharti Silk Smita Sridevi these actress shocking death
jiah khan - फोटो : file photo

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जिया खान का जन्मदिन 20 फरवरी को होता है। अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म नि:शब्द से जिया खान चर्चा में आई थीं। फिल्म में जिया खान 60 साल की उम्र वाले अमिताभ बच्चन के प्यार में पड़ जाती हैं। साल 2007 में डेब्यू करने वालीं जिया इसके बाद दो और फिल्मों में दिखीं। 2010 में रिलीज हुई हाउसफुल उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई। इसके बाद उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था वहीं उनकी निजी जिंदगी भी कई उतार-चढ़ाव से गुजर रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर सूरज पंचोली के साथ वो रिश्ते से खुश नहीं थीं। जिया खान लंबी गुमनामी में डूबती गईं और अचानक 3 जून 2013 की रात को उनके आत्महत्या करने की खबर आई। 

Jiah Khan Parveen Babi Divya Bharti Divya Bharti Silk Smita Sridevi these actress shocking death
parveen babi - फोटो : file photo

अमर अकबर एंथनी, दीवार, नमक हलाल और शान जैसी सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहीं परवीन बाबी के जीवन का अंत गुमनामी के साथ हुआ। 1986 में रिलीज हुई फिल्म अविनाश के बाद वो फिल्मी पर्दे से दूर हो गईं। उन्होंने फिल्मी पार्टियों में शिरकत करना बंद कर दिया। 55 साल की उम्र में 20 जनवरी 2005 को उनकी लाश जुहू के एक अपार्टमेंट में मिली। उनकी मौत इतनी गुमनामी में हुई कि मरने के तीन दिन बाद उनके पड़ोसी यह जान पाए कि परवीन बाबी अब नहीं रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jiah Khan Parveen Babi Divya Bharti Divya Bharti Silk Smita Sridevi these actress shocking death
divya bharti - फोटो : file photo

तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री दिव्या भारती की मौत सिर्फ 19 बरस की उम्र हुई। दिव्या भारती की मौत पांच मंजिला इमारत से गिरने की वजह से हुई हालांकि उनकी मौत आज भी रहस्य है कि उन्होंने सुसाइड की थी या यह दुर्घटनावश हादसा था। बता दें कि मौत से कुछ दिनों पहले ही उन्होंने निर्माता साजिद नाडियाडवाला से शादी रचाई थी।

विज्ञापन
Jiah Khan Parveen Babi Divya Bharti Divya Bharti Silk Smita Sridevi these actress shocking death
silk smitha - फोटो : file photo

तेलुगू फिल्मों की हीरोइन सिल्क स्मिता का जीवन भी कुछ ऐसा ही रहा है। सिल्क के करियर की शुरुआत तो अच्छी हुई लेकिन बाद में वह लगातार गुमनाम होती चली गईं। 23 सितंबर 1996 को सिल्क स्मिता अपने घर में पंखे से लटकी हुई मिलीं। पुलिस को इस बात के कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले की ये आत्महत्या थी या हत्या। उनकी मौत आज भी एक मिस्ट्री है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed