फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण कुंद्रा से अलग होते ही अनुषा की जिंदगी में हुई जेसन शाह की एंट्री, रिश्ते पर कही ये बात

Fri, 09 Apr 2021 01:21 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 09 Apr 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
Jason Shah Confirms Relationship With Anusha Dandekar Says Totally I Am In Love With Her
जेसन शाह, अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा - फोटो : Instagram

वीजे और टीवी एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर पिछले पांच साल से एक्टर करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि, अनुषा और करण का दिसंबर 2020 में ब्रेकअप हो गया था और इसके बाद एक्ट्रेस ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर अपने रिलेशनशिप के बारे में कई बातें कही थी। तो वहीं अब खबर है कि अनुषा टीवी एक्टर जेसन शाह को डेट कर रही हैं। हाल ही में जेसन शाह ने इस बात की पुष्टि की है।

Jason Shah Confirms Relationship With Anusha Dandekar Says Totally I Am In Love With Her
जेसन शाह, अनुषा दांडेकर - फोटो : Instagram

जेसन शाह ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया है कि वो और अनुषा रिलेशनशिप में हैं। बिग बॉस 10 में हिस्सा ले चुकें जेसन ने बताया कि अनुषा दांडेकर से उनकी मुलाकात एक म्यूजिक वीडियो के शूट के दौरान हुई थी। यही से दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार हुआ। जेसन ने यह भी कहा कि वो कुछ हफ्ते पहले ही अनुषा के बारे में ठीक से जान पाए हैं। लेकिन वो अनुषा और उनकी बहन शिबानी दांडेकर को बहुत लंबे समय से जानते थे।

Jason Shah Confirms Relationship With Anusha Dandekar Says Totally I Am In Love With Her
जेसन शाह - फोटो : Instagram

अनुषा के बारे में बताते हुए जेसन ने कहा कि, 'वह बहुत खूबसूरत, बेहद दयालु और एक स्वतंत्र आत्मा हैं जो जिंदगी जीने में विश्वास रखती हैं। मुझे उससे प्यार है। हम कुछ समय से डेट कर रहे हैं और जिंदगी उसके साथ खूबसूरत हो रही है। हमने शादी के बारे में नहीं सोचा है लेकिन मैं कह सकता हूं कि मैं उसके प्यार में पड़ गया हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Jason Shah Confirms Relationship With Anusha Dandekar Says Totally I Am In Love With Her
जेसन शाह, अनुषा दांडेकर - फोटो : Instagram

जेसन शाह ने आगे कहा कि, 'जब मैंने अपनी बहन को एक म्यूजिक वीडियो में रीलॉन्च किया, तो मैं इसे डायरेक्ट कर रहा था और अनुषा भी इसमें एक्टिंग कर रही थी। तब हम मिले। मैं कभी उनके जैसे किसी से पहले नहीं मिला। उसने मुझे कभी भी जज नहीं किया। अनुषा और मेरे कई कॉमन फ्रेंड दोस्त हैं। उम्मीद है, यह रिश्ता भविष्य में मजबूत होगा।'

विज्ञापन
Jason Shah Confirms Relationship With Anusha Dandekar Says Totally I Am In Love With Her
जेसन शाह, अनुषा दांडेकर - फोटो : Instagram

पिछले महीने अनुषा ने जेसन के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें दोनों बेहद करीब नजर आ रहे थे। जेसन शाह तस्वीर में शर्टलेस नजर आए थे और अनुषा उन्हें हग करती दिखी थीं। इस तस्वीर को देखकर लोगों ने उनसे कई सवाल भी किए थे। लोगों को उस वक्त से लग रहा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed