फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जावेद अख्तर ने उड़ाया शाहिद अफरीदी का मजाक, अशोक पंडित बोले- शर्म करो पाकिस्तान

Mon, 18 May 2020 02:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 18 May 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Shahid afridi news in hindi :javed akhtar and ashoke pandit reaction over Shahid Remarks On PM Modi and kashmir
जावेद अख्तर, शाहिद अफरीदी और अशोक पंडित - फोटो : Social Media

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देकर बुरी तरह फंस गए हैं। उनका बयान सामने आने के बाद से ही लोगों का गुस्सा भड़क गया है। अफरीदी को गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, युवराज सिंह और शिखर धवन पहले ही करारा जवाब दे चुके हैं। अब गीतकार जावेद अख्तर ने भी अफरीदी का मजाक उड़ाते हुए उन्हें फटकार लगाई है।

Shahid afridi news in hindi :javed akhtar and ashoke pandit reaction over Shahid Remarks On PM Modi and kashmir
जावेद अख्तर का ट्वीट - फोटो : Twitter

जावेद अख्तर ने ट्वीट कर लिखा है, 'मैंने शाहिद अफरीदी के उपदेश को देखा। यह कितना मजेदार है कि उस आदमी के पास हमें ज्ञान देने का दुस्साहस है कि धर्म और राजनीति को मिश्रित नहीं किया जाना चाहिए। एक कहावत है कि दूसरे की आंख का तिनका दिखाने वाले खुद अपनी आंख का शीतर नहीं देखते।'

Shahid afridi news in hindi :javed akhtar and ashoke pandit reaction over Shahid Remarks On PM Modi and kashmir
जावेद अख्तर का ट्वीट - फोटो : Twitter

जावेद अख्तर के इस बयान पर एक शख्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, 'ओ चाचा.. बॉलीवुड में कोई फर्क नहीं है। बॉलीवुड की कला की कोई सीमा नहीं है। ये लोग तुम्हें औकात दिखाते जा रहे हैं और तुम उसी लाइन पर हो अभी तक।' इसके जवाब में जावेद अख्तर ने लिखा, 'हैरत की बात है कि कोई इतना बेवकूफ कैसे हो सकता है जितना कि तुम हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid afridi news in hindi :javed akhtar and ashoke pandit reaction over Shahid Remarks On PM Modi and kashmir
अशोक पंडित - फोटो : file photo

जावेद अख्तर के अलावा फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने भी शाहिद अफरीदी के बयान पर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारी सेना और पीएम मोदी को गाली देते हुए मोहम्मद शाहिद अफरीदी। यह वीडियो उन शहरी नक्सलियों के लिए है, जो कहते हैं कि खेल सीमाओं से परे है और वो वहां अस्पताल बनाना चाहते हैं। शर्म करो पाक।'
 

विज्ञापन
Shahid afridi news in hindi :javed akhtar and ashoke pandit reaction over Shahid Remarks On PM Modi and kashmir
शाहिद अफरीदी - फोटो : ट्विटर

क्या कहा शाहिद अफरीदी ने?
अफरीदी के इस वीडियो के कई क्लिप्स ट्विटर पर मौजूद हैं, जिन्हें यूजर्स ने अलग-अलग शेयर किया है। वीडियो में अफरीदी कहते नजर आ रहे हैं, 'मैं आपसे मिलकर बेहद खुश हूं, लेकिन बहुत बड़ी बीमारी पूरी दुनिया में फैली हुई है...लेकिन इससे भी बड़ी बीमारी मोदी के दिलो- दिमाग में है और वह बीमारी मजहब की बीमारी है। मजहब को लेकर वह सियासत कर रहे हैं और हमारे हमारे कश्मीरी भाई-बहनों और बुजुर्गों के साथ जुल्म कर रहे हैं। उन्हें जवाब देना होगा। वैसे तो मोदी बहुत दिलेर बनने की कोशिश करते हैं, लेकिन हैं डरपोक आदमी। इतने छोटे से कश्मीर के लिए उन्होंने सात लाख की फौज जमा की है जबकि पाकिस्तान की कुल फौज 7 लाख की है, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि उनके पीछे 22- 23 करोड़ की फौज खड़ी है। यूनाइटेड नेशंस के बनने का मकसद का भी समझ नहीं आता।'

लॉकडाउन के बीच तापसी पन्नू का 'एसी' हुआ खराब, सोशल मीडिया पोस्ट पर दिखाई अपनी 'क्रिएटिविटी'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed