फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के बीच तापसी पन्नू का 'एसी' हुआ खराब, सोशल मीडिया पोस्ट पर दिखाई अपनी 'क्रिएटिविटी

Mon, 18 May 2020 01:04 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 18 May 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu AC Stopped Working During Lockdown Says Struggle is Real
तापसी पन्नू - फोटो : Social Media

देशभर में हुए लॉकडाउन के चलते आम से लेकर खास लोग तक सभी अपने घरों में कैद हैं। इनमें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी जुड़ी हुई है। इन दिनों सभी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। सेलेब्स घर पर जो भी कर रहे हैं वो अपने फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी अपने फैंस को बताया है कि उनका एसी खराब हो गया है। जिसकी वजह से वो बहुत परेशान हो रही हैं।

Taapsee Pannu AC Stopped Working During Lockdown Says Struggle is Real
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

मई का महीना चल रहा है, ऐसे में गर्मी काफी बढ़ गई है। घरों में एसी का इस्तेमाल होना भी शुरू हो गया है। लेकिन इसी बीच एक अभिनेत्री ऐसी भी हैं जिसके घर का एसी इस समय में खराब हो गया है। जिस वजह से वो काफी परेशान चल रही हैं। इस बात को उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया है।

Taapsee Pannu AC Stopped Working During Lockdown Says Struggle is Real
तापसी पन्नू - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

ये अभिनेत्री हैं तापसी पन्नू। तापसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी क्रिएटिविटी भी दिखाई है। तापसी वीडियो में कहती हैं, 'तो अगर आपका एसी बंद हो जाए और आप घर पर एसी रिपेयर करने वाले इंसान को बुला ना सकें तो ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे ? क्योंकि मेरा एसी लीक कर रहा है'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@taapseeslays ta ta . . . . . @_.shahrukh._1 @amitabhbachchan.ab @hrithikroshanfc_ @akshaykumarcafe @beingsalmankhan.offcl @jacquelinef_sneha @_zyan_mallik @therealkareenakapoor @deepikanpadukone @aliabhattheaven @priyankachopraplanet . #taapsee #taapseepannu #taapseeslays #taapseepannufans #rashmirocket #shabaashmithu #haseendillruba #loooplapeta #hotindiangirl #amitabhbachchan #akshaykumar #vickykaushal #varundhawan #jacquelinefernandez #bhumipednekar #bollywooddance #bollywood . #kartikaaryan_love❤ #kritisanon_team #vdkiqueen

A post shared by Taapsee fc (fan girl) (@taapseeslays) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu AC Stopped Working During Lockdown Says Struggle is Real
Taapsee Pannu - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

दरअसल ये वीडियो तापसी ने नहीं उनके एक फैनपेज ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'संघर्ष काफी कड़ा है।' ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कुछ लोग कमेंट कर तापसी को एसी ठीक करने का तरीका बता रहे हैं तो कई लोग अपनी भी परेशानियां तापसी के साथ साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Taapsee Pannu AC Stopped Working During Lockdown Says Struggle is Real
Thappad - फोटो : file photo

गौरतलब है कि तापसी आखिरी बार अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'थप्पड़' में नजर आई थीं। इस फिल्म को दर्शकों की ठीक ठाक प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म में तापसी के अलावा मानव कौल, रत्ना पाठक शाह, दीया मिर्जा भी मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा तापसी 'मिट्ठू' और 'हसीन दिलरुबा' में भी नजर आने वाली हैं।

पढ़ें: 'छोटी सरदारनी' की अभिनेत्री ने किया पहले बच्चे के नाम का खुलासा, हंसराज हंस ने पोते को सुनाई लोरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed