फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार सामने आया श्रीदेवी की बेटी का दर्द, बोलीं- 'मैं अपनी मां और बहन की तरह नहीं दिखती इसलिए...'

Mon, 18 May 2020 12:56 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 18 May 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Khushi Kapoor says people made fun of her for not looking like Sridevi or Janhvi Kapoor
जान्हवी, श्रीदेवी और खुशी - फोटो : Social Media

बॉलीवुड में अक्सर स्टार किड्स को लेकर कहा जाता है कि उन्हें जिंदगी में कोई संघर्ष नहीं करना पड़ता है। फिल्मों में उन्हें काम बहुत आसानी से मिल जाता है। लेकिन स्टार किड्स की कहानी यहां से शुरू नहीं होती। उनकी जिंदगी में संघर्ष से ज्यादा अलोचनाएं होती हैं, जो जिंदगीभर उनकी पीछा नहीं छोड़तीं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर ने अपनी जिंदगी के उस राज से पर्दा उठाया है जिसके बारे में शायद ही लोगों को पता होगा। 

Khushi Kapoor says people made fun of her for not looking like Sridevi or Janhvi Kapoor
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एक वीडियो के जरिए खुशी कपूर ने बताया है कि उन्हें छोटी उम्र से ही अलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। उनकी तुलना अक्सर उनकी मां श्रीदेवी और बहन जान्हवी कपूर से की जाता है। इस वजह से वह खुद को कमजोर और असुरक्षित महसूस करती हैं। 

Khushi Kapoor says people made fun of her for not looking like Sridevi or Janhvi Kapoor
खुशी कपूर सहित अन्य - फोटो : amar ujala

खुशी ने कहा, 'लोग अब भी मजाक उड़ाते हैं। मैं शर्मीली और अजीब किस्म की हूं। मैं चाहती हूं कि लोग मुझे बस एक वास्तविक व्यक्ति की तरह पहचानें। मैं अपनी मां श्रीदेवी और बहन जान्हवी कपूर  की तरह नहीं दिखती हूं। इसलिए कभी-कभी, लोग इस ओर इशारा करते हैं और मेरा मजाक उड़ाते हैं। कभी-कभी इससे मेरे खाने और मेरे कपड़े पहनने के तरीके पर काफी असर पड़ता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Khushi Kapoor says people made fun of her for not looking like Sridevi or Janhvi Kapoor
खुशी कपूर - फोटो : instagram

खुशी कहती हैं कि आत्मसम्मान के लिए उन्हें जूझना पड़ा। लेकिन फिर उन्होंने खुद से प्यार करना सीख लिया। वो कहती हैं, 'आपको खुद को बेहतर रखना सीखना होगा। मुझे लगता है कि इससे निपटने का तरीका यह है कि खुद को वहां से बाहर निकालें और जो भी करने का मन हो वह करें। मुझे लगता है कि लोग इसके लिए आपकी सराहना करेंगे।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Who is the real Khushi Kapoor? A normal 19-year old girl – funny, shy and a little awkward. She strives to grow from the challenges life throws at her and wishes to make people smile. She believes in “staying true to yourself and comfortable in your own skin.” Here’s a glimpse of Khushi’s world from her heart – as pure and raw as it gets. @khushi05k Graphics : @nimrankang #quarantine #quarantinelife

A post shared by Pearl Malik (@pearlmalik22) on

विज्ञापन
Khushi Kapoor says people made fun of her for not looking like Sridevi or Janhvi Kapoor
बोनी और खुशी कपूर - फोटो : social media

बता दें कि श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर अभी 19 साल की हैं। वह विदेश में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। लॉकडाउन की वजह से वह भारत वापस लौटआई हैं और इन दिनों वह मुंबई में अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। 

विराट कोहली ने खोले शादीशुदा जिंदगी के राज, बताया क्यों नहीं किया था अनुष्का को प्रपोज

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed