फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Javed-Honey: जब ताश के खेल में प्यार की बाजी चल बैठे थे जावेद अख्तर, हनी ईरानी को दे बैठे थे दिल

Tue, 21 Mar 2023 08:11 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 21 Mar 2023 08:11 AM IST
विज्ञापन
Javed Akhtar and Honey Irani tied the knot today know Unknown facts about their Love story
जावेद अख्तर, हनी ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के जाने माने दिग्गज राइटर जावेद अख्तर आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 'शोले', 'डॉन', 'सीता और गीता', 'त्रिशूल' जैसी बॉलीवुड की सुपरहिट हिट फिल्मों के लेखक जावेद अख्तर का असली नाम 'जादू' है। ऐसा माना जाता है कि यह नाम उनके पिता ने कविता की एक लाइन 'लम्हा-लम्हा किसी जादू का फसाना होगा' को पढ़कर उनका नाम रखा था। जावेद अपनी प्रोफेशनल लाइफ ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जावेद ने जुआ खेलते हुए अपनी पत्नी को शादी के लिए प्रपोज किया था। कैसे? आइए जानते हैं...

Javed Akhtar and Honey Irani tied the knot today know Unknown facts about their Love story
जावेद अख़्तर - फोटो : Social Media

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज संगीतकार जावेद अख्तर अपने संगीत को लेकर ही नहीं बल्कि अपने बेबाक बयानों को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। फैंस भी उनके संगीत और शायरी को काफी पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का मानें तो उनकी शादी का प्रपोजल लेकर हनी ईरानी की मां के पास सलमान खान के पिता सलीम खान गए थे, जिसके बाद उनकी शादी हनी ईरानी से हो पाई।

Javed Akhtar and Honey Irani tied the knot today know Unknown facts about their Love story
जावेद अख़्तर - फोटो : Social Media

जावेद ने हनी के साथ पहली शादी की थी। उनकी शादी के बारे में एक कहानी  बहुत प्रचलित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा कहा जाता है कि जावेद अख्तर ने ताश खेलते-खेलते अपनी पत्नी  हनी ईरानी को प्रपोज किया था। जावेद ने जुआ खेलते समय हनी ईरानी से कहा था कि अगर ताश का पत्ता अच्छा निकला तो मैं तुमसे शादी कर लूंगा। जावेद के यह कहने के बाद पत्ता सही निकला और इसके बाद गीतकार जावेद ने हनी ईरानी से सच में शादी की थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Akhtar and Honey Irani tied the knot today know Unknown facts about their Love story
जावेद अख्तर और हनी ईरानी - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी शादी के वक्त जावेद महज 27 साल के थे। वहीं उनकी पत्नी हनी ईरानी महज 17 की थीं। हनी ने काफी कम उम्र में जावेद अख्तर से शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम खान  जब हनी की मां के पास उनका रिश्ता लेकर गए तो वह इस रिश्ते से खुश नहीं थीं। उस समय उन्होंने कहा था कि दोनों को शादी करने दो जब वह दर-दर की ठोकरें खाएंगे तो खुद ही वापस आ जाएंगे।

 

विज्ञापन
Javed Akhtar and Honey Irani tied the knot today know Unknown facts about their Love story
जावेद अख्तर और हनी ईरानी - फोटो : social media

आपको बता दें कि शादी के बाद हनी और जावेद की जिंदगी काफी परेशानियों में गुजरी थी। शादी के कुछ ही समय बाद हनी ने बेटी जोया को जन्म दिया था। इसके बाद साल 1970 में जावेद अख्तर को शबाना आजमी से प्यार हो गया। जावेद अख्तर ने दूसरी शादी शबाना आजमी से की है। ऐसा माना जाता है कि जावेद अख्तर ने अपनी पहली पत्नी हनी ईरानी से पूछकर ही दूसरी शादी की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed