फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: टिकट खिड़की पर पस्त हुई 'मिसेज चटर्जी', वीकएंड के बाद TJMM के कंधों पर टिका है बॉक्स ऑफिस

Tue, 21 Mar 2023 08:02 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 21 Mar 2023 08:02 AM IST
विज्ञापन
monday box office report tu jhoothi main makkar mrs chatterjee vs norway zwigato collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस शाहरुख खान की फिल्म पठआन ने जो धमाल मचाया है, वैसा धमाका उसके बाद से अभी तक कोई भी फिल्म नहीं मचा सकी है। तू झूठी मैं मक्कार से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन लेकिन अपने दूसरे वीकएंड के बाद इस फिल्म के कलेक्शन में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। वहीं रानी मुखर्जी स्टारर तू झूठी मैं मक्कार की हालत भी कुछ खास ठीक नहीं है। यह फिल्म भी लगभग औसत ही निकली। वहीं ज्विगाटो की बात करें तो इस फिल्म की हालत बेहद बुरी हो रखी है। तो चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं कि कौन सी फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है...

monday box office report tu jhoothi main makkar mrs chatterjee vs norway zwigato collection
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया

तू झूठी मैं मक्कार
रोमांटिक कॉमेडी फिल्में बनाने में महारथ रखने वाले लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का सिनेमाघरों में प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है। फिल्म में रणबीर और श्रद्धा ने एक साथ पहली बार काम किया है। दर्शकों को दोनों की कॉमिक टाइमिंग और केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो दूसरे सोमवार को तू झूठी मैं मक्कार के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने सोमवार को 2.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कारोबार 111.44 करोड़ रुपये हो गया है।

monday box office report tu jhoothi main makkar mrs chatterjee vs norway zwigato collection
‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ - फोटो : social media

मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे
रानी मुखर्जी इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर काफी साल के बाद वापस लौटी हैं। रानी मुखर्जी की इस फिल्म को क्रिटिक्स के साथ दर्शकों की भी खूब सराहना मिल रही है। मिसेज चटर्जी ने साबित कर दिया है कि कंटेट ही किंग है। धीमी शुरुआत के बाद सोमवार को भी इस फिल्म ने ठीक कलेक्शन किया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार चौथे दिन मिसेज चटर्जी ने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 7.42 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
monday box office report tu jhoothi main makkar mrs chatterjee vs norway zwigato collection
ज्विगाटो - फोटो : social media

ज्विगाटो
इन दोनों फिल्मों से इतर कपिल की फिल्म ज्विगाटो भी शुक्रवार से बॉक्स ऑफिस पर हाथ-पैर मार रही है, लेकिन दुखद है कि नंदिता दास के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म दर्शकों को रिझा नहीं पा रही है। सोमवार को तो इस फिल्म का कलेक्शन बेहद खराब रहा है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार ज्विगाटो ने चौथे दि महज 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की अब तक की कुल कमाई 2.09 करोड़ रुपये हो गई है। 

विज्ञापन
monday box office report tu jhoothi main makkar mrs chatterjee vs norway zwigato collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

कौन बनेगा  किंग
सोमवार के कलेक्शन ये यह साबित हो गया है कि लोगों को अभी भी तू झूठी मैं मक्कार काफी पसंद आ रही है, वहीं मिसेज चटर्जी भी ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। लेकिन ज्विगाटो का बोरिया बिस्तर बहुत जल्द सिमटने वाला है। वहीं तू झूठी मैं मक्कार जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, बॉक्स ऑफिस पर 125 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन तक पहुंच सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed