फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Javed Akhtar: जावेद अख्तर बोले- ‘दूसरी परेशानी मोल लूंगा’, मानहानि केस में कंगना रनौत से हुई सुलह

Sun, 02 Mar 2025 10:57 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 02 Mar 2025 10:57 PM IST
सार

हाल ही में जावेद अख्तर और कंगना रनौत के बीच मानहानि का एक मामला सुलझ गया है। दोनों के बीच इस मामले को लेकर सुलह हो चुकी है। इसी मुद्दे पर जावेद अख्तर ने दोबारा बात की और अपने विचार साझा किए। 

विज्ञापन
Javed Akhtar Kangana Ranaut Resolves Legal Battle ScreenWriter Jokes On Recent Matter
जावेद अख्तर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

लगभग पांच साल पहले जावेद अख्तर ने कंगना रनौत पर मानहानि का केस किया था। शुक्रवार को इस केस को लेकर उनके बीच सुलह हो गई। दोनों इस मामले को लेकर अदालत में पेश हुए थे। इस मामले को लेकर जावेद अख्तर ने विस्तार से बात की।  

Javed Akhtar Kangana Ranaut Resolves Legal Battle ScreenWriter Jokes On Recent Matter
कंगना रनौत - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

कंगना ने माफी मांग ली 
हाल ही में कंगना के साथ जो मामला सुलझा है, उस पर राइटर जावेद अख्तर ने अपना रिएक्शन दिया है। वह कहते हैं, ‘मैंने पैसे तो मांगे नहीं थे, बस मांफी चाहिए थी। कंगना ने अपने शब्द वापस ले लिए हैं, वह आगे से ऐसी बात नहीं दोहराएंगी।’ 

Javed Akhtar Kangana Ranaut Resolves Legal Battle ScreenWriter Jokes On Recent Matter
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
आगे की योजना भी बता दी 
जब जावेद अख्तर से पूछा गया कि क्या वह इस मामले के सुलझने से खुश हैं तो उनका कहना था- ‘नहीं, अब देखता हूं। कोई दूसरी परेशानी मोल लूंगा।’ यह बात मजाकिया अंदाज में जावेद अख्तर ने कही। जावेद अख्तर अकसर ही मुखर होकर अपनी बातें सोशल मीडिया पर या मीडिया के बीच में कहते हैं। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए भी दर्शकों के बीच जाने जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Akhtar Kangana Ranaut Resolves Legal Battle ScreenWriter Jokes On Recent Matter
कंगना रनौत-जावेद अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना ने सोशल मीडिया पोस्ट की
शुक्रवार को कंगना ने ही सोशल मीडिया पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी थी कि जावेद अख्तर के साथ लीगल मामला सुलझ गया है। कंगना ने लिखा- ‘आज मैंने और जावेद जी ने मानहानि से जुड़े अपने कानूनी मामले को लेकर सुलह कर ली है। हमने मध्यस्थता के जरिए मामला सुलझा लिया है। जावेद जी बेहद दयालु हैं और शानदार इंसान हैं। वे मेरी अगली फिल्म के गाने लिखने को भी राजी हैं।’ 
विज्ञापन
Javed Akhtar Kangana Ranaut Resolves Legal Battle ScreenWriter Jokes On Recent Matter
जावेद अख्तर-कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना-जावेद अख्तर के बीच क्यों हुआ विवाद
साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक रोशन से मुलाकात का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने जावेद अख्तर का नाम भी लिया। गीतकार ने कंगना के इस बयान को मानहानि मानते हुए उनके खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed