{"_id":"5e46a7f68ebc3ee5947ffb08","slug":"javed-akhtar-meets-arvind-kejriwal-and-congratulates-him-on-election-win","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की शानदार जीत के बाद बधाई देने पहुंचे जावेद अख्तर, सामने आई तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
केजरीवाल की शानदार जीत के बाद बधाई देने पहुंचे जावेद अख्तर, सामने आई तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 14 Feb 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 1
Javed Akhtar meets Arvind Kejriwal
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
11 फरवरी को दिल्ली विधानसभा के जब नतीजे आए तो अरविंद केजरीवाल ने 62 सीटों के साथ एक बार फिर जीत दर्ज की। भाजपा महज 8 सीटों का आंकड़ा ही छू पाई और कांग्रेस ने अपने पुराने रिकॉर्ड को कायम रखते हुए खाता भी नहीं खोला। केजरीवाल की जीत खुशी दिल्ली की जनता के साथ-साथ कई बॉलीवुड हस्तियों को भी है। इसलिए बधाई देने के लिए खुद गीतकार जावेद अख्तर दिल्ली पहुंचे।
दरअसल शुक्रवार को जावेद अख्तर पहले जीत की बधाई देने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर पहुंचे। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके घर गए। इस बात की जानकारी खुद केजरीवाल ने अपने ट्विटर पर दी है। उन्होंने लिखा, 'आज मेरे आवास पर जावेद अख्तर साहब का स्वागत कर खुशी हुई।'
हाल ही में जावेद अख्तर में पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने मशहूर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट के साथ अंतरराष्ट्रीय न्यूज चैनल अल जजीरा को इंटरव्यू दिया। इस दौरान जावेद अख्तर से पूछा गया कि क्या भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फासीवादी है?
इस बात का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, 'बिल्कुल वो हैं, मेरा मतलब है कि फासीवादी लोगों के सिर पर सींग थोड़े न होते हैं। फासीवाद एक विचार है, एक ऐसा विचार जिसमें लोग अपने आपको किसी समुदाय से बेहतर समझते हैं और अपनी सारी परेशानियों की जड़ उन दूसरे समुदाय के लोगों को मानते हैं। जब आप एक खास समुदाय के लोगों से नफरत करने लगते हैं, आप फासीवादी हो जाते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।