सात जनवरी को जेएनयू पहुंचने के बाद से ही दीपिका पादुकोण विवादों में हैं। दीपिका जेएनयू जाकर विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष से मिली थीं और घायल छात्रों के साथ अपना समर्थन जताया था। इसके बाद से ही उन्हें लगातार निशाने पर लिया जा रहा है।
दीपिका पादुकोण की तारीफ कर ट्रोल हो गए जावेद अख्तर, 'छपाक' से जुड़ा है कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका के इस फैसले से नाराज बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे उनकी आने वाली फिल्म 'छपाक' नहीं देखेंगे तो किसी ने दीपिका के इस कदम को पब्लिसिटि स्टंट बताया। दीपिका के जेएनयू जाने के बाद फिल्म छपाक रिलीज हुई। अब तक इस फिल्म ने 19.02 का करोड़ कलेक्शन किया है, इस फिल्म की लागत 40 करोड़ रुपये है।
छपाक को देखने के बाद कई लोगों ने फिल्म को लेकर अपनी राय भी जाहिर की। सीएए और एनआरसी को लेकर जेएनयू छात्रों के विरोध का सर्थन कर रहे गीतकार जावेद अख्तर ने भी दीपिका की फिल्म छपाक को लेकर अपने विचार जाहिर किए हैं।
जावेद अख्तर ने ट्वीट कर लिखा है- 'छपाक ऐसी फिल्म है जो सीधे मेघना गुलजार के दिल से आती है। कला मनोरंजन करने के लिए है लेकिन यह सर्कस से एकदम अलग होती है। अच्छी कला आपको एहसास करने, सोचने और आगे बढ़ने का मौका देती है। 'छपाक' यह सबुकछ करती है।'
Chhapak is a film that has come straight from Meghna Gulzar ‘s heart . Art is to entertain but it is different from a circus . Good art makes you feel , think , grow . Chhapak does it .
जावेद अख्तर का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है लेकिन कुछ यूजर्स ने जावेद अख्तर को टैग करते हुए ये भी पूछा- छपाक में कोई खराबी नहीं है तो तानाजी में क्या खराबी है। उसके बारे में भी अपनी राय दीजिए। कुछ यूजर्स ने लिखा- देखो जावेद सर आप कितना भी प्रचार कर लो लेकिन हम देशद्रोहियों का साथ देने वाली की फिल्म नहीं देखेंगे।
ये भी पढ़ें- जेएनयू हिंसा पर आया रवीना टंडन का बयान, छात्रों से पूछा ये सवाल