फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Netaji Subhas Chandra Bose statue: नेताजी की प्रतिमा पर गलती निकालकर ट्रोल हुए जावेद अख्तर, यूजर्स बोले- अपना ज्ञान अपने पास रखिए

Fri, 28 Jan 2022 02:53 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 28 Jan 2022 02:53 PM IST
विज्ञापन
Javed Akhtar reacts to row over Netaji Subhas Chandra Bose statue at India Gate
सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। वहां पर नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा रखी जाएगी। इस प्रतिमा का निर्माण मशहूर मूर्तिकार अद्वैत गडनायक कर रहे हैं। इसे लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है। अब इस मामले में गीतकार जावेद अख्तर ने अपना पक्ष रखा है। जावेद अख्तर का मानना है कि नेताजी की प्रतिमा लगाने की विचार तो अच्छा है लेकिन इसकी पोजिशन का चुनाव सही नहीं है। जावेद अपने इस ट्वीट के बाद ट्रोल हो रहे हैं।

Javed Akhtar reacts to row over Netaji Subhas Chandra Bose statue at India Gate
जावेद अख्तर - फोटो : social media

क्या लिखा था जावेद अख्तर ने
जावेद लिखते हैं, 'नेताजी की प्रतिमा का विचार तो अच्छा है लेकिन प्रतिमा को लेकर पसंद सही नहीं है। पूरे दिन इस प्रतिमा के ईर्द-गिर्द ट्रैफिक चलता रहेगा और प्रतिमा का पोज सैल्यूट करते हुए होगा। यह उनकी प्रतिष्ठा के हिसाब से ठीक नहीं है। यदि इस प्रतिमा में वह बैठे हुए होते या फिर अपने हाथ को हवा में लहराते हुए जैसे कोई नारा लगा रहे होते तो अच्छा होता।' 

Javed Akhtar reacts to row over Netaji Subhas Chandra Bose statue at India Gate
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

जावेद अख्तर के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- आपको तो बस मोदी जी की आलोचना करनी है...चाहे वजह कुछ भी हो। एक ने लिखा- जावेद साहब एक बार ये भी कह दीजिए कि दिन में पांच दफा नमाज पढ़ने का आइडिया तो ठीक है लेकिन लाउडस्पीकर में पढ़ने का आइडिया बहुत बुरा है। आप अपना ज्ञान अपने पास रखिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Akhtar reacts to row over Netaji Subhas Chandra Bose statue at India Gate
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा- वह आपको सलाम नहीं कर रहे हैं। वह भारत माता को प्रणाम कर रहे हैं। यह ठीक वैसे ही है जैसे लोग रथ से बादशाह को सलाम कर रहे थे, लेकिन गधों को लगा कि लोग उन्हें सलाम कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा है, खैर आपकी बात नहीं आपके तो नवाबी शौक होंगे पर बाकी लोगों का क्या?

विज्ञापन
Javed Akhtar reacts to row over Netaji Subhas Chandra Bose statue at India Gate
इंडिया गेट के सामने कैनोपी पर सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा। - फोटो : ANI

लोकतांत्रिक संस्था, पीढ़ियों और कर्तव्य का बोध कराएगी नेताजी की यह प्रतिमा
बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की इस प्रतिमा का आयाम 28 फीट बाय 6 फीट होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नेताजी की यह प्रतिमा हमारी लोकतांत्रिक संस्था, पीढ़ियों और कर्तव्य का बोध कराएगी। आने वाली और वर्तमान पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा देती रहेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed