फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जावेद अख्तर ने इमरान खान की उधेड़ दी बखिया, अल्पसंख्यकों को मोदी सरकार से बताया था खतरा

Thu, 22 Aug 2019 07:16 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 22 Aug 2019 07:16 AM IST
विज्ञापन
javed akhtar reply to pakistan pm imran khan when he tweet about pm narendra modi
Javed Akhtar and Imran Khan - फोटो : Social Media

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से पाकिस्तान अपने ही सिर के बाल नोचने में जुटा है। कश्मीर की खुशी पाकिस्तान से पच नहीं रही। इसलिए अक्सर पड़ोसी मुल्क कोई न कोई नापाक हरकत कर रहा है। कुछ ऐसा ही जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने किया तो जावेद अख्तर ने उनकी धज्जियां उड़ा दीं।

javed akhtar reply to pakistan pm imran khan when he tweet about pm narendra modi
इमरान खान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इमरान खान ने 18 अगस्त को कई ट्वीट्स कर मोदी सरकार की आलोचना की। उन्होंने लिखा कि हिंदुत्ववादी मोदी सरकार पाकिस्तान के साथ-साथ भारत के अल्पसंख्यकों के लिए खतरा है। नेहरू और गांधी के ताने-बाने वाले भारत के लिए भी खतरा है। आरएसएस-भाजपा की जातीय नरसंहार वाली विचारधारा और नाजी विचारधारा के बीच लिंक को समझना हो तो बस गूगल कीजिए।
 



 

javed akhtar reply to pakistan pm imran khan when he tweet about pm narendra modi
javed akhtar

इमरान खान के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए जावेद अख्तर ने करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा- 'प्रिय इमरान खान.. मैं आपकी इस बात से बेहद प्रभावित हूं कि आप नेहरू और गांधी के फैब्रिक वाले हिंदुस्तान के लिए इतने चिंतित हैं लेकिन ये नेहरू और गांधी का वही ढांचा था जिसे आपके कायदे-आजम ने 1947 में तोड़ दिया था... क्या आपको याद है?'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
javed akhtar reply to pakistan pm imran khan when he tweet about pm narendra modi
javed akhtar

एक और ट्वीट में जावेद अख्तर ने लिखा- 'इमरान साहब, अगर मैं भारतीय अल्पसंख्यकों के बारे में आपकी चिंता के लिए अपना आभार नहीं दिखाऊंगा तो ये गलत होगा। मैं कल्पना नहीं कर सकता, अगर आप दूसरों की इतनी परवाह करते हैं तो आप अपने देश में हिंदुओं, ईसाइयों, अहमदिया मोहजिर और बलूच के लोगों की सुरक्षा के बारे में कितना सोचते हैं।'
 




 

विज्ञापन
javed akhtar reply to pakistan pm imran khan when he tweet about pm narendra modi
एलओसी

बता दें कि बौखलाए पाकिस्तान की ओर से 15 अगस्त से लगातार एलओसी पर की जा रही फायरिंग में अब तक दो जवान शहीद हो चुके हैं, जबकि एक नागरिक की मौत हुई है। चार जवान तथा एक बच्ची घायल भी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed