देश में भीड़ हिंसा के मामले को बढ़ता देख बॉलीवुड के 49 सितारों ने पीएम मोदी को खत लिखा था। इसमें उन्होंने भीड़ हिंसा के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाने की मांग की थी। इसके जवाब में डायरेक्टर शेखर कपूर ने ट्वीट कर लिखा कि उन्हें आज भी भारत में रिफ्यूजी की तरह महसूस होता है।
49 हस्तियों के खिलाफ शेखर कपूर के ट्वीट पर भड़के जावेद अख्तर, बोले- 'आपको इलाज की जरूरत है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने लिखा- 'बंटवारे के रिफ्यूजी के तौर पर जीवन शुरू किया। पैरंट्स ने अपने बच्चों की जिंदगी संवारने के लिए सबकुछ किया। हमेशा से 'बुद्धिजीवियों' के डर में जिया हूं। उन्होंने हमेशा मुझे तुच्छ होने का अहसास दिलाया। बाद में उन्होंने अचानक मेरी फिल्मों के कारण गले लगा लिया। मैं अब भी उनसे डरता हूं। उनका गले लगना सांप के डसने जैसा होता है। अभी भी मैं एक रिफ्यूजी हूं।'
शेखर कपूर के ट्वीट को देख जावेद अख्तर भड़क उठे। उन्होंने शेखर को एक के बाद एक ट्वीट कर जमकर लताड़ा। जावेद अख्तर ने लिखा- अभी भी रिफ्यूजी होने से आपका क्या मतलब है। क्या इसका यह मतलब है कि आप अभी भी खुद को भारतीय नहीं बल्कि बाहर का महसूस करते हैं और आपको ऐसा लगता कि यह आपकी मातृभूमि नहीं है। अगर आपको भारत में भी रिफ्यूजी जैसा महसूस होता है तो कहां आप खुद को रिफ्यूजी महसूस नहीं करेंगे, पाकिस्तान में? बेचारे अमीर लेकिन अकेले आदमी, बंद कीजिए ये ड्रामा।'
What do you mean by still a refugee Does it mean that you feel like an outsider n not an Indian n you don’t feel that this is your motherland .If in India you are still a refugee where will you not feel like a refugee ,In Pakistan? Cut this melodrama you poor rich but lonely guy
जावेद अख्तर ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा- 'कौन हैं ये बुद्धिजीवी जिन्होंने आपको गले लगाया और आपको उनका साथ सांप के डसने जैसा लगा? श्याम बेनेगल, अदूर गोपाल कृष्णा, राम चंद्र गुहा? वास्तव में? शेखर साहब आप ठीक नहीं लग रहे हैं। आपको मदद की जरूरत है। मान जाइए, एक अच्छे साइकाइट्रिस्ट से मिलना कोई शर्म की बात नहीं है।'
.who are these intellectuals who embraced you and you found that embrace like a snake’s bite ? Shyam Benegal , Adoor Gopal Krishna , Ram chandra Guha ? Really ? . Shekhar saheb you are not well . You need help . Come on , there is no shame in meeting a good psychiatrist .
बता दें बीते दिनों निर्देशक अनुराग कश्यप समेत 49 हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। चिठ्ठी में लिखा गया है, ''अफसोस की बात है कि 'जय श्री राम' आज एक भड़काऊ युद्ध बन गया है। भारत के बहुसंख्यक समुदाय में राम का नाम पवित्र हैं। एक जनवरी 2009 से 29 अक्टूबर 2018 के बीच 254 धार्मिक पहचान आधारित हिंसा दर्ज की गई है। जबकि 2016 में दलितों पर अत्याचार के 840 मामले सामने आए हैं। पीएम को लिखी चिठ्ठी में लिखा गया है, ''अफसोस की बात है कि 'जय श्री राम' आज एक भड़काऊ युद्ध बन गया है। भारत के बहुसंख्यक समुदाय में राम का नाम पवित्र हैं।'