राज्यसभा सांसद अमर सिंह एक बार फिर खबरों में आ गए हैं। उन्होंने इस बार अपने निशाने पर बच्चन परिवार को लिया है। अमर सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में कहा कि 'राज्यसभा में मेरी पुरानी साथी जो अब साथी नहीं हैं, महिलाओं के बारे में बड़ी पीड़ा से बोल रही थीं। कह रही थीं कि तकनीकी आंदोलन को आप नहीं रोक सकते हैं। पोर्नोग्राफी या चलचित्रों के गंदे परिदृश्य अगर आप टीवी में देखते हैं तो रिमोट आपके हाथ में है। रिमोट दबा दीजिए सब ठीक हो जाएगा। आप अपने पति से क्यों नहीं कहतीं कि जुम्मा चुम्मा दे दे न करें। क्यों नहीं कहतीं कि बारिश में भीगती नायिका के साथ आज रपट जाए तो न करें। आप अपनी पुत्रवधू को क्यों नहीं कहतीं कि ऐ दिल है मुश्किल फिल्म में जो परिदृ्श्य उन्होंने किए हैं वो न करें।'
बच्चन परिवार पर भड़के अमर सिंह और रोहित शर्मा पर अनुष्का के पलटवार सहित इस हफ्ते की 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार राव और कंगना रनौत स्टारर फिल्म जजमेंटल है क्या इस शुक्रवार रिलीज हुई। जजमेंटल है क्या को प्रकाश कोवेलामुडी ने डायरेक्ट किया है जबकि इसे एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। बता दें कि फिल्म के पहले पोस्टर के साथ ही फिल्म ने सुर्खियां बंटोरना शुरू कर दिया था। चाहे फिल्म का नाम बदला हो या एक गाने की लॉन्चिंग इवेंट में कंगना और पत्रकार की बहस हो, फिल्म खूब चर्चा में रही।
भीड़ हिंसा को लेकर 49 हस्तियों के जवाब में 62 हस्तियों ने खुला खत लिखा। जिसमें कहा गया कि तीन तलाक के मुद्दे पर कोई बात नहीं की जाती, जो महिलाओं के हक का सवाल है। इस मुद्दे पर कुछ लोग खामोश हो जाते हैं। इस सरकार में लोगों को इतनी आजादी मिली हुई है, लोग सरकार की किसी भी हद तक जाकर आलोचना कर सकते हैं।' पत्र लिखने वाली हस्तियों में कंगना रनौत, मधुर भंडारकर और प्रसून जोशी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इससे पहले मणिरत्नम, अनुराग कश्यप, श्याम बेनेगल, अर्पणा सेन और इतिहासकार रामचंद्र गुहा समेत 49 हस्तियों ने पत्र लिखकर धार्मिक पहचान के आधार पर होने वाले घृणा अपराधों पर चिंता प्रकट की थी।
राहुल बोस ने दो केले के बिल पर वीडियो बनाया था जो देखते ही देखते ट्रेंड होने लगा था। वीडियो में उन्होंने बताया था कि एक पांच सितारा होटल में उन्हें सिर्फ दो केले के लिए 442 रुपये चुकाने पड़े। राहुल बोस ने वीडियो में इतनी कीमत चार्ज करने पर नाराजगी जाहिर की। अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए होटल पर जुर्माना लगाया गया है। इंडिया टुडे के मुताबिक, होटल JW Marriott पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया है। एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट, चंडीगढ़ द्वारा सीजीएसटी की धारा 11 के उल्लंघन के लिए होटल को जिम्मेदार ठहराया गया है।
वर्ल्ड कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि टीम के अंदर ही दो गुट बन चुके हैं। एक गुट कप्तान विराट कोहली के साथ है तो वहीं दूसरा गुट रोहित शर्मा के साथ। हाल ही में रोहित शर्मा से जुड़ी ऐसी खबर आई जो उनके और विराट कोहली के बीच मतभेदों को खुलकर जाहिर करता है। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट में कहा गया कि रोहित शर्मा ने विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को अपने इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। रोहित काफी पहले ही विराट कोहली को अनफॉलो कर चुके हैं। रोहित के इस कदम के बाद अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पलटवार किया है।
किसी का नाम लिए बगैर अनुष्का ने अपने स्टेटस में लिखा कि 'एक बुद्धिमान व्यक्ति ने कुछ भी नहीं कहा। सिर्फ सच ही है जो झूठ के दिखावे में नहीं पड़ता।' माना जा रहा है कि रोहित शर्मा का विवाद बढ़ने के बाद अनुष्का ने स्टेटस के जरिए उनको जवाब दिया है।