{"_id":"5d3d32c78ebc3e6ca92179d9","slug":"arjun-kapoor-joins-malaika-arora-to-her-parents-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका के पैरेंट्स से मिलने घर पहुंचे अर्जुन कपूर, फिर शुरू हुई शादी की चर्चा!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका के पैरेंट्स से मिलने घर पहुंचे अर्जुन कपूर, फिर शुरू हुई शादी की चर्चा!
Sun, 28 Jul 2019 11:50 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
arjun kapoor malaika arora
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने रिलेशन को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं । अब दोनों ने अपने रिश्ते को कबूलना शुरू कर दिया है । शनिवार शाम इस कपल को फिर से साथ में देखा गया । दरअसल, अर्जुन मलाइका के साथ उनके पैरेंट्स के घर बांद्रा पहुंचे । उनके साथ मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा भी नजर आईं ।
malaika arora
- फोटो : social media
इस दौरान अर्जनु ब्लैक टीशर्ट में थे । वहीं मलाइका ऑरेंज पैंट और कैजुअल टॉप में दिखीं । अर्जुन के मलाइका के पैरेंट्स के घर पहुंचने पर एक बार फिर शादी की चर्चा शुरू हो गई है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन मलाइका के पैरेंट्स से शादी की बात कर सकते हैं। हालांकि इस पर मलाइका-अर्जुन का कोई बयान नहीं आया है ।
arjun kapoor
- फोटो : social media
मलाइका के पैरेंट्स के घर पहुंचने से पहले ये कपल करण जौहर की हाउस पार्टी में भी पहुंचा था । करण जौहर ने पार्टी का इनसाइड वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । वीडियो शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा, 'saturday night vibes' ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor and Malaika Arora meet Rishi Kapoor
- फोटो : instagram
इस वीडियो में अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, वरुण धवन, नताशा दलाल, विक्की कौशल और अयान मुखर्जी भी नजर आए। सभी पार्टी एंज्वॉय करते दिखे। हाल ही में मलाइका ने अर्जुन के साथ रिश्ते पर भी बयान दिया था । एडीटीवी की खबर के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा ने कहा कि प्यार में हर किसी को दूसरी बार मौका मिलना चाहिए और लोगों को खुले तौर पर इस बात को स्वीकार करना चाहिए।
विज्ञापन
Arjun Kapoor, Malaika Arora
- फोटो : instagram
उन्होंने कहा- 'भारत में महिलाओं को दूसरी बार प्यार करने का मौका नहीं मिलता, यहां अब तक इसको एक निषेध के तौर पर देखा जाता है। हमारे देश में ऐसी कई परिस्थितियां और मुद्दे हैं जिन्हें संभालने की जरूरत है। मुझे लगता है कि इस मुद्दे को खुले दिमाग से देखने की जरूरत है। जब मैं दूसरे मौके की बात कर रही हूं तो इसका मतलब है कि मैं दूसरा चांस ले रही हूं। हर किसी को दूसरा मौका मिलना चाहिए ।'