सब्सक्राइब करें

पुलवामा हमले पर ऐसा ट्वीट करते ही ट्रोल हुए जावेद अख्तर, देशवासियों का खौला खून

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Fri, 15 Feb 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
javed akhtar troll about tweet on pulwama attack he replies back
javed akhtar
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को सीआरपीएफ के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला हुआ। इसमें 37 जवान शहीद हो गए थे और कई घायल हैं । घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हमले की दुनियाभर में कड़ी  निंदा की जा रही है ।
Trending Videos
javed akhtar troll about tweet on pulwama attack he replies back
pulwama attack
बॉलीवुड स्टार्स ने भी इस हमले को लेकर सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा दिखाया । इसमें विक्की कौशल, अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, ऋषि कपूर, अनुष्का शर्मा, अमिताभ बच्चन, जावेद अख्तर, सलमान खान, रितेश देशमुख, अनुपम खेर, स्वरा भास्कर और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े स्टार्स शामिल हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन
javed akhtar troll about tweet on pulwama attack he replies back
javed akhtar
इन सभी स्टार्स ने हमले को कायरता बताया । इस बीच जावेद अख्तर अपने ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं । जावेद अख्तर ट्विटर पर लिखते हैं- सीआरपीएफ से मेरा बेहद खास रिश्ता रहा है, मैंने उनके लिए एंथम लिखा है, मैं कई सीआरपीएफ के अधिकारियों से भी मिल चुका हूं उनसे हमेशा सम्मान और प्यार सीखा है। मैं शहिदों के लिए दुख प्रकट करता हूं।'
 

 
javed akhtar troll about tweet on pulwama attack he replies back
Javed Akhtar - फोटो : amar ujala
जावेद अख्तर ने सीआरपीएफ के जवानों की बहादुरी की तारीफ की । इस पर यूजर्स ने जावेद अख्तर को ट्रोल करना शुरू कर दिया । यूजर्स ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि आखिर जावेद अख्तर ने पाकिस्तान के खिलाफ एक शब्द तक नहीं लिखा । 
 


 


 


 
विज्ञापन
javed akhtar troll about tweet on pulwama attack he replies back
जावेद अख्तर - फोटो : amar ujala
एक यूजर ने लिखा, 'देखो इसको, पाकिस्तान के खिलाफ कुछ नहीं लिखा । आतंकवाद के खिलाफ कुछ नहीं लिखा । ये शर्मनाक है ।' वहीं दूसरे यूजर ने कहा, 'आप खुद को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं ।' कुछ ने कहा कि जावेद अख्तर ने बहुत ही डिप्लोमैटिक कमेंट किया है । 
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed