{"_id":"5c66697dbdec22738a474d09","slug":"sridevi-death-anniversary-her-last-project-shoot-this-advertisement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: निधन से पहले 'सुपर कूल' मॉम बनी थीं श्रीदेवी, आखिरी प्रोजेक्ट हुआ था वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Video: निधन से पहले 'सुपर कूल' मॉम बनी थीं श्रीदेवी, आखिरी प्रोजेक्ट हुआ था वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी को अगर बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। उनके अचानक दुनिया छोड़ जाने से फैंस सदमे में रह गए। श्रीदेवी की मौत के बाद कई वीडियोज सामने आए जिन्हें फैंस शेयर कर उन्हें याद कर रहे थे। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि श्रीदेवी का आखिरी प्रोजेक्ट कौन सा था जो कि सोशल मीडिया पर आते ही छा गया था।
2 of 5
sridevi
अपनी चुलबुली अदाओं से सिनेमा की दुनिया पर राज करने वालीं श्रीदेवी ने एक विज्ञापन कंपनी के लिए अपने इसी अंदाज के साथ शूट किया था। विज्ञापन में श्रीदेवी एक 'सुपर कूल' मॉम के किरदार में दिखीं।
3 of 5
sridevi
श्रीदेवी ने निधन से कुछ समय पहले चिंग्स स्नैकी ओट्स के लिए एक विज्ञापन शूट किया था, जिसमें वह सुपर कूल मां बनीं थीं। 2 मिनट 15 सेकेंड के इस वीडियों में श्रीदेवी बेहद एक्टिव नजर आ रही हैं और सारे काम खुद ही कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sridevi
श्रीदेवी हालांकि शाहरुख खान की फिल्म जीरो में भी दिख चुकी हैं। फिल्म में उन्होंने कैमियो रोल किया था। श्रीदेवी के साथ दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, जूही चावला, करिश्मा कपूर भी इसमें स्पेशल अपीयरेंस में दिखी थीं।
विज्ञापन
5 of 5
sridevi
- फोटो : file photo
फिल्म के सीन में जब श्रीदेवी दिखीं तो हॉल में बैठे अधिकतर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। इसके लिए उन पर कुछ सेकेंड का खास फोकस रखा गया। करिश्मा कपूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर श्रीदेवी के साथ तस्वीरें शेयर की थीं और इमोशनल पोस्ट लिखा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।