सब्सक्राइब करें

सामने आया अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या और मीजान के रिश्ते का सच, नाराज हुए जावेद जाफरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 08 Feb 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Jaaved Jaaferi opens up on son Meezaan's relationship with Amitabh Bachchan's granddaughter Navya
मीजान और नव्या - फोटो : इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी के रिलेशनशिप की खबरें अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं। उन्हें लेकर तरह तरह के कयास लगाए जाते हैं, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी भी खुलकर बात नहीं की है। 

Trending Videos
Jaaved Jaaferi opens up on son Meezaan's relationship with Amitabh Bachchan's granddaughter Navya
मीजान - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐसे में उनके पेरेंट्स तक इन खबरों का पहुंचना तो स्वभाविक है। इसी बीच अब मीजान के पिता जावेद जाफरी ने इस खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस तरह की बातों पर नाराजगी जताते हुए दोनों के रिश्ते की सच्चाई बताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaaved Jaaferi opens up on son Meezaan's relationship with Amitabh Bachchan's granddaughter Navya
नव्या नवेली नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

जावेद ने साफ कहा है कि मीजान और नव्या सिर्फ दोस्त हैं। दोनों स्कूल के दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं और साथ में पढ़े लिखे खेले हैं। उन्होंने कहा है कि लोगों को केवल मुद्दे चाहिए होते हैं। अच्छे दोस्ते होने का मतलब हमेशा कुछ और ही निकाला जाता है। ये बच्चे साथ में बड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी और नव्या बहुत अच्छी दोस्त हैं।

Jaaved Jaaferi opens up on son Meezaan's relationship with Amitabh Bachchan's granddaughter Navya
मीजान जाफरी - फोटो : इंस्टाग्राम

जावेद ने बताया कि मीजान और नव्या के दोस्तों का एक कॉमन ग्रुप है। इतना ही नहीं, सारा अली खान और मीजान भी एक ही स्कूल में थे। वे अक्सर एक दूसरे के घर आना-जाना करते थे। अभी भी वे अधिकतर साथ में होते हैं इसीलिए उन्हें एक-दूसरे से जोड़ना आसान है।

विज्ञापन
Jaaved Jaaferi opens up on son Meezaan's relationship with Amitabh Bachchan's granddaughter Navya
नव्या नवेली नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

मालूम हो कि इससे पहले मीजान ने भी नव्या नवेली नंदा को डेट करने की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। मीजान ने भी यही बात कही थी जो उनके पिता ने बोली है। उन्होंने कहा था कि हम एक ही फ्रेंड सर्कल से हैं। नव्या मेरी बहन की सबसे अच्छी दोस्त हैं। मैं किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed