फिल्मों में काम करते-करते या शूटिंग सेट पर फिल्मी सितारों के बीच प्यार हो जाना आम बात है। लेकिन उस प्यार को मंजिल तक पहुंचाना काफी बड़ी बात है। अक्सर कई बॉलीवुड सितारों के रिश्ते बीच में ही टूट जाते हैं, तो कुछ ने शादी के बाद अलग होने का फैसला किया। लेकिन आज हम आपको ऐसे बॉलीवुड कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सेट पर प्यार हुआ और फिर उन्होंने शादी भी रचाई। आज भी उन कपल्स के बीच बेशुमार प्यार बना हुआ है। आज हम आपको ऐसी ही 6 मशहूर जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
बॉलीवुड की इन जोड़ियों को सेट पर ही हो गया था प्यार, शादी कर जी रहे ऐसी जिंदगी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह ने अब तक 3 फिल्मों में साथ काम किया है। लेकिन उनकी पहली फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के सेट पर ही दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे। रणवीर-दीपिका ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन अपने रिश्ते को कभी पब्लिक नहीं किया। एक-दूसरे को अच्छे से जानने के बाद कपल ने शादी करने का फैसला किया। आज भी एक्टर रणवीर सिंह निर्देशन संजय लीला भंसाली का शुक्रिया अदा करते हैं। उनका मानना है कि संजय की वजह से ही उन्हें दीपिका मिली।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
इस लिस्ट में अगला नाम भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का है। कहा जाता है कि एक विज्ञापन के शूट के दौरान विराट और अनुष्का एक-दूसरे के करीब आए। फिर बात होना शुरू हो गई। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में कपल ने शादी रचाई। हाल ही में अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम वामिका रखा है। कपल अपनी जिंदगी को निजी रखना पसंद करते हैं, लेकिन अपने फैंस के साथ सबकुछ शेयर करते रहते हैं।
करीना कपूर खान और सैफ अली खान
एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान की लव स्टोरी की शुरुआत भी फिल्म के सेट पर हुई थी। फिल्म 'टशन' में दोनों साथ काम कर रहे थे और वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद सैफ-करीना ने फिल्म 'कुर्बान' में साथ काम किया। एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2012 में करीना ने खुद से 10 साल बड़े सैफ अली खान से शादी कर ली। कपल को एक बेटा है, जिसका नाम तैमूर अली खान है। इसके साथ ही सैफ-करीना दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन की लव स्टोरी भी फिल्म के सेट से ही शुरू हुई थी। साल 2006 में अभिषेक और ऐश्वर्या ने फिल्म 'गुरु' में साथ काम किया था। शूटिंग सेट पर दोनों एक दूसरे को अपना दिल बैठे थे। इसके बाद साल 2007 में दोनों ने शादी रचा ली थी। अभिषेक-ऐश्वर्या ने फिल्म 'रावण', 'उमराव जान' और 'धूम 2' में भी साथ काम किया है। कपल की एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या बच्चन है।