{"_id":"5cfca4abbdec22075d23b541","slug":"javed-jaffrey-son-meezaan-jaffrey-debut-with-malaal-film-while-daughter-alaviaa-rejected-15-offers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जावेद जाफरी की बेटी डेब्यू से पहले ठुकरा चुकीं 15 बड़े ऑफर्स, खूबसूरती के आगे दीपिका-कटरीना भी फेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जावेद जाफरी की बेटी डेब्यू से पहले ठुकरा चुकीं 15 बड़े ऑफर्स, खूबसूरती के आगे दीपिका-कटरीना भी फेल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 09 Jun 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Alaviaa Jaffrey
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में जावेद जाफरी (Javed Jaffrey) को 34 साल हो चुके हैं। जावेद ने 1985 में 'मेरी जंग' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में जावेद ने विक्रम ठकराल के बेटे का किरदार निभाया था। खास बात यह है कि इतने लंबे करियर में जावेद ने हमेशा सपोर्टिंग रोल ही निभाए लेकिन यह किरदार इतने दमदार थे कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। जावेद का बेटा मिजान जल्द ही सिनेमाजगत में डेब्यू करने वाले हैं तो वहीं उनकी बेटी कई बड़े ऑफर्स ठुकरा चुकी हैं।
2 of 5
Alaviaa Jaffrey
- फोटो : Instagram
जावेद जाफरी के तीन बच्चे हैं। उनकी दो बेटे और एक बेटी है। इनके नाम मिजान, अब्बास और अलाविया है। मिजान की फिल्म 'मलाल' 5 जुलाई को रिलीज होने वाली हैं तो वहीं उनकी बेटी अभी सिनेमा से दूर ही रहना चाहती हैं। खबरों की मानें तो जावेद की बेटी अलाविया को अब तक 15 बड़े ऑफर्स मिल चुके हैं लेकिन वह सभी को ठुकरा चुकी हैं।
3 of 5
Alaviaa Jaffrey
- फोटो : Instagram
अलाविया के भाई मिजान के मुताबिक- 'अलाविया और उनमें महज डेढ़ साल अंतर है। अलाविया अभी न्यूयॉर्क में हैं और फैशन-बिजनेस की पढ़ाई कर रही हैं। अब तक उन्हें 15 फिल्मों के ऑफर्स मिल चुके हैं। मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन उन्होंने बड़े बैनर्स को हां नहीं कहा है। अलाविया ने मुझसे कहा था कि वह एक्टिंग से पहले पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं। उसके बाद ऑफर्स पर गौर करेंगी। अभी उनके कोर्स का तीसरा साल है, पूरा होने में एक साल बाकी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Alaviaa and Janhvi Kapoor
- फोटो : Instagram
जावेज जाफरी के तीनों बच्चों में अलाविया सबसे बड़ी हैं। जानकारी के मुताबिक अलाविया ने अपनी स्कूलिंग मुंबई में धीरू भाई अंबानी स्कूल से की हैं। अलाविया सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कम लोग इस बात को जानते हैं कि अलाविया श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की बेस्ट फ्रेंड हैं। सोशल मीडिया पर जाह्नवी के साथ भी उनकी कई तस्वीरें हैं।
विज्ञापन
5 of 5
mizaan jaffrey
- फोटो : social media
जावेद जाफरी का बेटा मिजान 'मलाल' फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मिजान से पहले कई स्टार किड्स बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। हाल ही में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू किया था। इससे पहले सारा अली खान और जाह्नवी कपूर भी डेब्यू कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।