सब्सक्राइब करें

नव्या नवेली से रिश्ते पर पहली बार बोले मीजान जाफरी, रणवीर नहीं इन दो अभिनेताओं को बताया पहली पसंद

मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 13 Jun 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
Javed Jaffrey Son Meezaan Jaffrey on relationship with navya naveli
meezaan, navya - फोटो : social media

जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी की डेब्यू फिल्म मलाल की रिलीज डेट जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है, सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनके जोश की तुलना रणवीर सिंह से होने लगी है। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली से उनके लिंक अप की खबरें भी सामने आने वाली हैं। इस बारे में अमर उजाला ने जब मीजान से बात की तो वह बोले, ‘मैं कुछ भी कहूं, लिखने वाले तो लिखते ही रहेंगे।’

Trending Videos
Javed Jaffrey Son Meezaan Jaffrey on relationship with navya naveli
navya - फोटो : social media
मीजान से जब पूछा गया कि आखिर इस कथित रिश्ते के बारे में वह कहना क्या जाहते हैं, तो उन्होंने साफ कहा, ‘जहां तक नव्या की बात आती है, वह मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। दरअसल वह मेरी बहन ती बहुत अच्छी दोस्त हैं। दोनों न्यूयॉर्क में साथ में कॉलेज में पढ़ते हैं। मेरी कई पिक्चर उनके साथ वायरल हो चुकी है और वहीं से लोगों ने किस्से बनाने शुरू कर दिए। जबकि, मेरे और नवेली के बीच कुछ भी ऐसा है नहीं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Jaffrey Son Meezaan Jaffrey on relationship with navya naveli
Meezaan - फोटो : Amar Ujala
मीजान के लुक्स की तुलना रणवीर सिंह से भी खूब हो रही है। इस बारे में वह कहते हैं, रणवीर सिंह से तुलना के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। मेरी अभिनय यात्रा तो बस अभी शुरू ही हुई है। हां, उनके तुलना होने पर मुझे अच्छा तो लगता है लेकिन मुझे अभी अपना काम दिखाना बाकी है। 
Javed Jaffrey Son Meezaan Jaffrey on relationship with navya naveli
meezaan jaaferi - फोटो : instagram
अदाकारी की बात करें तो मैं शुरू से अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार जैसे महान अभिनेताओं से बहुत प्रभावित रहा हूं। मैं उनकी फिल्में देखकर ही बड़ा हुआ हूं और परदे पर उनके निभाए किरदार ही मेरी पाठशाला रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed