सब्सक्राइब करें

पीकू से 102 नॉट आउट तक, इन पांच फिल्मों के बिना अधूरा है Father's Day

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 13 Jun 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
Fathers Day 2019 watched 5 superhit film on Fathers Day
Fathers Day movie - फोटो : amar ujala
जल्द ही फादर्स डे आने वाली है। इस खास दिन को हम सभी पिता के साथ अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। वहीं फादर्स डे जैसा खास दिन हो और हिंदी सिनेमा का जिक्र न हो, ऐसा कैसा हो सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की ऐसी फिल्मों की जो पिता और उनके बच्चों पर आधारित है। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं जिनमें बाप-बेटे/बेटी के प्यार के अलावा तकरार भी दिखाई गई है। फादर्स डे के खास मौके पर आज हम आपको ऐसी फिल्मों को बारे में बताते हैं। 
Trending Videos
Fathers Day 2019 watched 5 superhit film on Fathers Day
mughal-e-azam - फोटो : social media
फिल्म- मुगल-ए- आजम
इस फिल्म में पिता और बेटे के तकरार भरे रिश्तों को दिखाया है। फिल्म मुगल-ए- आजम साल 1960 में आई थी। इस फिल्म में दिलीप कुमार,पृथ्वीराज कपूर और मधुबाला जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी ऐसे बेटे की है जो अपने महल में नाचने वाली लड़की से प्यार कर बैठता है। इसके बाद पिता और बेटे के रिश्तों के बीच काफी तकरार देखने को मिलती है। फिल्म मुगल-ए- आजम को हिंदी सिनेमा की एवरग्रीन फिल्मों में गिना जाता है। इस फिल्म का निर्देशन के. आसिफ ने किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fathers Day 2019 watched 5 superhit film on Fathers Day
Akele Hum Akele Tum - फोटो : social media
फिल्म- अकेले हम अकेले तुम
आमिर खान और मनीषा कोइराला की ये फिल्म साल 1995 में आई थी। ये फिल्म ऐसे पिता की है जो अपने बेटे को बहुत प्यार करता है। वहीं उस बेटे की मां अपने सपने पूरे करने के लिए बेटे और पति को छोड़ देती है। फिल्म में आदिल रिजवी ने आमिर खान के बेटे की भूमिका अदा की है। जबकि मनीषा कोइराला उनकी मां की भूमिका में होती हैं। 'अकेले हम अकेले तुम' का निर्देशन मंसूर खान ने किया है। 
Fathers Day 2019 watched 5 superhit film on Fathers Day
दंगल - फोटो : file photo
फिल्म- दंगल
आमिर खान की इस फिल्म से हर कोई वाकिफ होगा। यूं तो ये फिल्म महिला पहलवान गीता और बबीता फोगाट के संघर्ष को दिखाती है। लेकिन महावीर सिंह फोगाट के किरदार में आमिर खान ने ये दिखा दिया कि महावीर सिंह फोगाट ने अपनी बेटियों को पहलवान बनाने में कितना संघर्ष किया था। इस फिल्म में आमिर खान के साथ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म साल 2016 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। 
 
विज्ञापन
Fathers Day 2019 watched 5 superhit film on Fathers Day
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर , '102 नॉट आउट' - फोटो : ANI
फिल्म- 102 नॉट आउट
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की ये फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने 102 साल की उम्र के पिता को रोल निभाया था जबकि ऋषि कपूर इसमें 75 साल के उनके बेेटे की भूमिका में दिखाई दिए। फिल्म में बाप-बेटे की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिली। लंबे समय बाद ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन बड़े पर्दे पर साथ दिखाई दिए। इस फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed