फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Double Role: इन सितारों ने सबसे ज्यादा बार निभाईं दोहरी भूमिकाएं, चौंका देगा लिस्ट का आखिरी नाम

Wed, 13 Sep 2023 11:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 13 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jawan Actor Shah rukh khan Mithun Chakraborty kader khan jitendra played most on screen double role
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

शाहरुख खान की जवान बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। यह फिल्म हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में  नजर आए हैं। दोनों ही किरदार को लोगों की और तरफ से खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि डबल रोल का फार्मूला हिंदी फिल्मों में लंबे समय से चला आ रहा है। दर्शक भी इस तरह की कहानी को खूब पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने पर्दे पर सबसे अधिक बार डबल रोल निभाया है।


Animal: इस वजह से निर्माताओं ने आगे बढ़ा दी 'एनिमल' की रिलीज डेट, 'जवान' से है खास कनेक्शन

Jawan Actor Shah rukh khan Mithun Chakraborty kader khan jitendra played most on screen double role
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन चक्रवर्ती

इस लिस्ट में पहला नाम मिथुन चक्रवर्ती का हैं। अभिनेता ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। मिथुन को डांस के साथ उनकी एक्शन फिल्मों के लिए भी जाना जाता  है। पूरे देश में उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने फिल्मी सफर में उन्होंने 18 बार डबल रोल निभाए हैं।

Jawan Actor Shah rukh khan Mithun Chakraborty kader khan jitendra played most on screen double role
कादर खान - फोटो : social media
कादर खान 

इस मामले में दूसरे नंबर पर कादर खान हैं। विलेन से लेकर कॉमिक रोल में कादर खान ने खूब वाह वाही लूटी। कदर भले ही इस दुनिया में नहीं हों, लेकिन उनकी फिल्में आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कुल 18 बार बड़े पर्दे पर दोहरी भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan Actor Shah rukh khan Mithun Chakraborty kader khan jitendra played most on screen double role
जितेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
जितेंद्र

70 के दशक में तमाम सुपरस्टार्स के बीच जितेंद्र ने अपनी अलग पहचान बनाई थी। इंडस्ट्री में उन्हें जंपिंग जैक के नाम से भी जाना जाता है। अपने फिल्मी करियर में जितेंद्र ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। डबल रोल निभाने के मामले में वह तीसरे नंबर पर आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक वह 16 बार बड़े पर्दे पर डबल रोल निभा चुके हैं।

विज्ञापन
Jawan Actor Shah rukh khan Mithun Chakraborty kader khan jitendra played most on screen double role
अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन–धर्मेंद्र

बीते सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 70 के दशक से अब तक फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। इस उम्र में भी वह लगातार अपनी अदाकारी से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। बिग बी अब तक 15 बार पर्दे पर डबल रोल निभा चुके हैं। इसी तरह इंडस्ट्री में हीमैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र भी कुल 15 बार इस तरह की भूमिका निभा चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed