शाहरुख खान की जवान इस समय लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म सात सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्सुकता बनी हुई है। तमिल डायरेक्टर एटली ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। माना जा रहा है की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होगी। हालांकि, शाहरुख खान अब तक किसी भी साउथ डायरेक्टर के साथ कमाल नहीं दिखा सके हैं। आइए उनकी कुछ फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।
SRK: साउथ निर्देशकों के साथ शाहरुख को अब तक नहीं मिली सफलता, क्या एटली की जवान से बदलेगी अभिनेता की किस्मत?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान की अशोका साल 2001 में रिलीज हुई थी। रोमांटिक छवि से उलट इस फिल्म में किंग खान ने एक राजा का किरदार निभाया था। इस पीरियड ड्रामा का निर्देशन दक्षिण भारतीय निर्देशक संतोष सीवन ने किया था। रिलीज के बाद यह फिल्म लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। एक करोड रूपये से ओपनिंग लेने के बाद यह फिल्म महज 11 करोड़ 54 लाख रुपए का लाइफटाइम कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
शाहरुख खान की यह फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन दिग्गज साउथ डायरेक्टर मणिरत्नम ने किया था। फिल्म में मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा भी नजर आई थीं। अच्छी स्टारकास्ट और शानदार डायरेक्टर के बावजूद यह फिल्म दर्शकों पर अपना जादू चलाने में नाकाम साबित हुई थी। फिल्म ने महज 80 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी और इसका लाइफटाइम कलेक्शन 10 करोड़ से थोड़ा ही अधिक था।
प्रियदर्शन को बॉलीवुड और साउथ फिल्मों का सुपरहिट डायरेक्टर माना जाता है। अपने करियर में उन्होंने बहुत सारी हिट फिल्में बनाई हैं। हालांकि, जब उन्होंने बिल्लू बनाई तो यह लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। साल 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म ने तीन करोड़ 78 लाख से अपनी शुरुआत की थी। वहीं, इसका लाइफटाइम कलेक्शन 22 करोड़ से थोड़ा सा ज्यादा था। इस फिल्म को टिकट खिड़की पर फ्लॉप करार दिया गया था।
फिल्म हे राम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म का निर्देशन साउथ के सुपरस्टार कमल हासन ने किया था। डायरेक्शन के साथ उन्होंने फिल्म में शाहरुख के साथ अहम भूमिका भी निभाई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी। साल 2000 में रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 44 लाख रुपए से अपनी शुरुआत की थी। यह फिल्म केवल पांच करोड़ 32 लाख रूपये का ही लाइफटाइम कलेक्शन ही कर सकी थी।
Movie Release in September: इन बड़ी फिल्मों से टकराएगा बॉलीवुड का ‘जवान’, हॉलीवुड की फिल्मों से होगी सीधी टक्कर