बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी एक्टिंग से करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी को बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में से एक माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि गौरी से शादी के लिए शाहरुख को काफी संघर्ष करना पड़ा था।
Shahrukh Khan: गौरी के लिए जीतेंद्र कुमार तुली बन गए थे शाहरुख खान, नाम रखने की यह थी खास वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको जानकर हैरानी होगी कि अभिनेता ने अपने प्यार की खातिर अपना नाम तक बदल डाला था। जब वह शादी करने वाले थे तब उन्होंने अपना नाम जीतेंद्र कुमार तुली रख लिया था। इस नाम को रखने की वजह भी बेहद खास थी। दरअसल, किंग खान की दादी को लगता था कि वह जीतेंद्र और राजेंद्र कुमार की तरह लगते हैं।
मुश्ताक शेक की किताब के अनुसार शाहरुख ने दोनों सितारों को ट्रिब्यूट देने के लिए यह नाम रखा था। वहीं गौरी ने भी अपने निकाह के लिए एक मुस्लिम नाम चुना था। यह भी बहुत कम लोग जानते हैं कि इस जोड़े ने कोर्ट मैरिज भी की थी। यह एक अंतरधार्मिक विवाह था, लेकिन इसको लेकर उनके बीच कभी कोई समस्या नहीं बनी और उन्होंने अपने बच्चों का पालन-पोषण बहुत ही धर्मनिरपेक्ष तरीके से किया है।
बता दें कि गौरी ने शाहरुख को अपने परिवार से अभिनव के रूप में परिचित कराया था। किताब के अनुसार गौरी का सोचना था कि यह नाम उन्हें आकर्षित करेगा। हालांकि उनके माता-पिता इस शादी के सख्त खिलाफ थे। इसके पीछे के कई कारण थे। वे अभी बहुत छोटे थे। शादी के समय गौरी महज 21 साल की थीं और शाहरुख 26 साल के थे। साथ ही, वह फिल्मों में शामिल होने जा रहे थे और वह एक अलग धर्म से भी थे।
हालात यहां तक पहुंच गए थे कि गौरी की मां ने मुट्ठी भर नींद की गोलियां निगल ली थीं, लेकिन वह चमत्कारिक रूप से बच गईं। इसके बाद दोनों ने झूठ बोला कि उन्होंने पहले ही शादी कर ली है, जबकि उन्होंने केवल कोर्ट मैरिज के लिए पंजीकरण कराया था। अपनी बेटी के लिए शाहरुख के प्यार को महसूस करते हुए गौरी के माता-पिता ने हार मान ली और इस शादी को मंजूरी दे दी।
Vivek Agnihotri: प्रभास की 'सालार' से होगी 'द वैक्सीन वॉर' की टक्कर? विवेक अग्निहोत्री ने कहा 'मुझे बख्श दो'