बॉलीवुड इंडस्ट्री से सितारों की दोस्ती और दुश्मनी दोनों काफी प्रचलित है। जहां दो सितारे अपनी नई और पुरानी यारी को लेकर समय-समय पर सुर्खियों का हिस्सा बनते रहते हैं। तो वहीं, दो स्टार्स की दुश्मनी के किस्से भी लोगों का खासा ध्यान आकर्षित करते हैं। वहीं, कुछ हस्तियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने पहले अपने तकरार को लेकर लाइमलाइट बटोरी। वहीं, आगे चलकर जब इनकी वापस से दोस्ती हुई, तो यह चर्चाओं का विषय बन गए। आइए इन सेलेब्स की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं-
Bollywood Stars: दुश्मनी के बाद ये सितारे बने जिगरी यार, आज एक-दूजे पर करते हैं प्यार की बौछार
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे हैं, जिनके बीच दुश्मनी की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, समय के साथ इनके बीच सबकुछ ठीक हो गया और आज ये अच्छा बॉन्ड साझा करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले बात कर लेते हैं हिंदी सिनेमा के दो सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान की। इन दोनों ने अपनी मेहनत और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। सलमान-शाहरुख ने करियर की शुरुआत में साथ में खूब काम किया, और लोगों की वाहवाहियां बटोरीं। हालांकि, समय बदला और इनकी दुश्मनी की खबरें लाइमलाइट बटोरने लगीं। रिपोर्ट की मानें तो, दोनों की दुश्मनी की शुरुआत एक फिल्म सेट से शुरू हुई, जिसमें शाहरुख खान के अपोजिट एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय थीं। खबरों के अनुसार, सलमान खान ने शूटिंग सेट पर पहुंचकर खूब हंगामा किया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्म छोड़ दी। वहीं, कुछ समय बाद कटरीना की बर्थडे पार्टी से भी सलमान और शाहरुख की लड़ाई की खबर सामने आई। सलमान-शाहरुख की लड़ाई लंबी चली, लेकिन समय ने एक बार फिर पलटी मारी। वर्ष 2013 में इफ्तार पार्टी के दौरान दोनों की लड़ाई का अंत हो गया। तब से अब तक दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े हैं, और एक-दूजे की फिल्मों में कैमियो करने के साथ ही आने वाले समय में फिर से साथ काम करने जा रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, किसी कारणवश अनुपम खेर और अनिल कपूर के बीच मनमुटाव हो गया था। यह दुश्मनी लंबे समय तक बरकरार रही, और दोनों एक-दूजे से बात करना भी पसंद नहीं करते थे। हालांकि, इनकी दुश्मनी का भी अंत हुआ और अब यह दोनों अच्छे दोस्त हैं।
Javed Akhtar: विवादों के बीच 'ओपेनहाइमर' को मिला जावेद अख्तर का साथ, रिव्यू में गीतकार ने की फिल्म की तारीफ
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और फिल्ममेकर साजिद खान के बीच भी दुश्मनी रह चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच तकरार फिल्म 'हमशकल्स' के फ्लॉप होने के बाद शुरू हुआ था। सैफ-साजिद के बीच शुरू हुआ यह विवाद तकरीबन चार महीने तक चला था। हालांकि, बाद में दोनों की दोस्ती हो गई।
Film Piracy: राज्यसभा से पास हुआ सिनेमैटोग्राफ संशोधन विधेयक, फिल्म इंडस्ट्री में पायरेसी पर लगेगी रोक
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार और फिल्ममेकर फराह खान के बीच भी तकरार हुई थी। कथित तौर पर अक्षय कुमार ने फराह खान के पति शिरीष कुंदर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था, जिससे फराह भड़क उठी थीं। हालांकि, समय ने करवट ली, और दोनों ने अपने रिश्ते को सुधार लिया।
Vivek Agnihotri: प्रभास की 'सालार' से होगी 'द वैक्सीन वॉर' की टक्कर? विवेक अग्निहोत्री ने कहा 'मुझे बख्श दो'