भारतीय सिनेमाघरों में इन दिनों हॉलीवुड फिल्में धमाल मचा रही हैं। 'मिशन इम्पॉसिबल 7', 'बार्बी' और 'ओपेनहाइमर' में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। तीनों फिल्मों में सबसे अच्छा प्रदर्शन निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' कर रही है। भौतिक वैज्ञानिक जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित यह फिल्म देश-विदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक सभी इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन 'ओपेनहाइमर' के एक सीन पर काफी विवाद हो रहा है। इस सीन पर छिड़ी बहस के बीच अब बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने फिल्म की जमकर तारीफ की है।
Javed Akhtar: विवादों के बीच 'ओपेनहाइमर' को मिला जावेद अख्तर का साथ, रिव्यू में गीतकार ने की फिल्म की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने हाल ही में क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' की तारीफ की और इसे 'महान फिल्म' बताया। इतना ही नहीं जावेद अख्तर ने एक ट्रोल को भी समझाया। दरअसल, इस ट्रोल ने जावेद अख्तर को 'आइसोटोप्स' को समझाने के लिए कहा था। सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाले जावेद अख्तर ने हाल ही में 'ओपेनहाइमर' पर अपनी समीक्षा साझा की। जावेद अख्तर ने लिखा, 'आज जुहू के पीवीआर में ओपेनहाइमर शाम 6 बजे का शो देखा। यह सिर्फ एक अच्छी फिल्म नहीं है बल्कि एक बेहतरीन फिल्म है...'
जावेद अख्तर ने जैसे ही 'ओपेनहाइमर' की तारीफ की वैसे ही उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'कृपया आइसोटोप समझाएं।' दरअसल, यह यूजर उनकी समीक्षा का मजाक उड़ाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, जावेद अख्तर ने इस ट्रोल को नजरअंदाज करने की बजाय उसे जवाब देना सही समझा। उन्होंने ट्रोल को मुंहतोड़ जवाब दिया और यह भी बताया कि फिल्म देखने के लिए आइसोटोप का मतलब जानना क्यों जरूरी नहीं है।
जावेद अख्तर ने उसे बताया, 'यह किसी भी मैटर (पदार्थ) की सबसे छोटी इकाई है, जिसमें तत्व के सभी गुण होते हैं। लेकिन फिल्म को समझने के लिए यह जानना जरूरी नहीं है, यह एक इंसान की कहानी है, जो एक वैज्ञानिक होता है।' बता दें, फिल्म को मिल रही तारीफों के बीच इसके एक सीन को लेकर विवाद भी हो रहा है। दरअसल, फिल्म में एक बोल्ड सीन के दौरान भगवद गीता दिखाई गई है, जो हिंदुओं की भावनाओं को आहत कर रही है। इस को लेकर भारत में बवाल हो रहा है। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए क्रिस्टोफर नोलन को ट्रोल कर रहे हैं।
Vivek Agnihotri: प्रभास की 'सालार' से होगी 'द वैक्सीन वॉर' की टक्कर? विवेक अग्निहोत्री ने कहा 'मुझे बख्श दो'
सीन को लेकर 'ओपेनहाइमर' पर हो रहे विवाद के बाद सीबीएफ को फिल्म का यह दृश्य हटाने का आदेश दे दिया गया है। एएनआई के मुताबिक, सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को 'ओपेनहाइमर' से विवादास्पद दृश्य हटाने का निर्देश दिया है। अनुराग ठाकुर ने फिल्म की स्क्रीनिंग को मंजूरी देने में शामिल सभी सीबीएफसी सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
Mahesh Bhatt: पूजा भट्ट के सवाल पर महेश भट्ट ने पूछा 'कौन'? बेटी के खेल पर जवाब देने से बचते दिखे निर्माता