दक्षिण भारत की लेडी सुपरस्टार कहलाने वाली नयनतारा जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। एटली की पहली हिंदी फिल्म 'जवान' में वह एक अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह पहला मौका होगा जब अभिनेत्री किंग खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी।
Nayanthara: हिंदी फिल्में देखने की शौकीन हैं नयनतारा, शाहरुख खान की यह मूवी है बेहद पसंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म को लेकर लोगों के बीच लगातार चर्चाएं चल रही हैं। इस बीच नयनतारा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी फेवरेट मूवी का जिक्र करती हुई नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Arun Govil: रामानंद सागर की 'रामायण' के लिए अरुण गोविल नहीं थे पहली पसंद, फिर एक कॉल ने ऐसे बना दी बात
इस छोटे से वीडियो क्लिप में नयनतारा हिंदी फिल्में देखने के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह अपनी ऑल टाइम फेवरेट फिल्म को लेकर भी खुलासा करती दिख रही हैं। इसमें नयनतारा कहती नजर आ रही हैं कि वह अक्सर हिंदी फिल्में देखती हैं। शायद ही कोई हिंदी फिल्म हो जो उन्होंने न देखी हो।
वीडियो में अपनी पसंदीदा फिल्म के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें 'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी कभी गम' बहुत पसंद है। 'जवान' इस साल सितंबर में रिलीज होगी और टीजर लॉन्च जुलाई में होने वाला है। इसका टीजर रिलीज होने की तारीख इस बात पर निर्भर करती है कि इसे रिलीज करने के लिए दक्षिण के जिस अभिनेता से बात चल रही है, उनकी तारीख किस दिन के लिए कन्फर्म होती है।
OMG 2: माथे पर भस्म..गले में रुद्राक्ष..लंबी जटाओं में नजर आए अक्षय, नया पोस्टर देख यूजर्स बोले- हर हर महादेव