{"_id":"65181731f6034ac34c0862b7","slug":"jawan-box-office-collection-worldwide-shah-rukh-khan-beats-his-own-film-pathaan-details-inside-2023-09-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jawan: दुनियाभर में 'जवान' का जलवा कायम, शाहरुख खान ने अपनी ही फिल्म 'पठान' को दी मात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jawan: दुनियाभर में 'जवान' का जलवा कायम, शाहरुख खान ने अपनी ही फिल्म 'पठान' को दी मात
शाहरुख खान की जवान लगातार जबर्दस्त कमाई कर रही है। इस फिल्म ने दुनियाभर में अपनी कमाई से कहर बरपा दिया है। हाल ही में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 को पीछे छोड़ा था। अब जवान ने अपनी रिलीज के केवल 23 दिनों में शाहरुख खान की पिछली रिलीज 'पठान' के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद जवान ने अब तक 1055 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस प्रकार फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर पठान के 1050 करोड़ रुपये के विश्वव्यापी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। जहां, भारत में इसने 705 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया।
3 of 5
जवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, विदेश में इसने 350 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके अलावा जवान घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है। इससे पहले गदर 2 ने 7 हफ्तों में 524.75 करोड़ रुपये कमाकर पठान को पछाड़ दिया था। 'पठान' का घरेलू कलेक्शन 543.09 करोड़ रुपये है। हिंदी वर्जन से इसने 524.53 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तमिल और तेलुगु वर्जन से फिल्म ने 18.56 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि गदर 2 24 घंटे से अधिक समय तक अपना नंबर एक स्थान हासिल करने में कामयाब नहीं हो सकी। जवान ने अगले ही दिन सनी की फिल्म के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था। तमिल और तेलुगु वर्जन को मिलाकर जवान का घरेलू कलेक्शन 587 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
5 of 5
डंकी-सलार
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म अब भारत में 600 करोड़ रुपये की कमाई की ओर बढ़ रही है। शाहरुख अब एक साल में लगातार दो 1000 करोड़ी फिल्में देने वाले एकमात्र हिंदी सुपरस्टार बन गए हैं। इसके बाद वह राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित वर्ष की अपनी तीसरी रिलीज डंकी के लिए तैयारी कर रहे हैं। यह 22 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर प्रभास स्टारर सालार से टकराएगी।
Vijay Sethupathi: जवान की सफलता के बाद सेतुपति की नई फिल्म पर आया अपडेट, पोनराम के साथ फिर काम करेंगे अभिनेता
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।