फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लगाई फटकार, शाहरुख की 'जवान' की लीक क्लिप हटाने का दिया आदेश

Wed, 26 Apr 2023 05:46 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 26 Apr 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
Jawan: delhi high court orders social media platforms to remove leaked clips of shah rukh khan nayanthara film
शाहरुख खान - फोटो : social media

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान 'पठान' की सफलता के बाद पर्दे पर अब 'जवान' के जरिए फिर वापसी कर रहे हैं। फैंस के बीच 'जवान' का खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े कुछ वीडियो वायरल हुए, जिनको लेकर दावा किया गया कि इनमें अभिनेता के लुक और एक्शन सीन्स की झलक दिखाई गई हैं। अब इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्शन लिया है।

Jawan: delhi high court orders social media platforms to remove leaked clips of shah rukh khan nayanthara film
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है पूरा मामला
दरअसल, शाहरुख खान और गौरी खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक मुकदमा दायर किया था, जिसमें कहा गया था कि उनकी आने वाली फिल्म 'जवान' की दो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो गई हैं। पहली क्लिप में किंग खान के साथ एक फाइट सीक्वेंस दिखाया गया था, जबकि दूसरे वीडियो में उन्हें और नयनतारा को एक डांस सीक्वेंस में दिखाया गया था।

APD 2: 'आवारा पागल दीवाना 2' से जुड़ी 'मुन्नाभाई' की हिट जोड़ी, बड़े पैमाने पर शूट होगी मल्टी स्टारर फिल्म!

Jawan: delhi high court orders social media platforms to remove leaked clips of shah rukh khan nayanthara film
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

कोर्ट का आदेश
दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सी हरि शंकर ने मंगलवार, 25 अप्रैल को एक आदेश जारी किया, जिसमें यूट्यूब, गूगल, ट्विटर और रेडिट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को 'जवान' की लीक हुई क्लिप को हटाने का आदेश दिया और साथ ही उन्हें इंटरनेट पर शेयर नहीं करने की हिदायत भी दी। जस्टिस सी हरि शंकर ने कई इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को आदेश दिया है कि उन एक्सेस पर बैन लगा दें, जिसमें फिल्म से जुड़े कंटेंट हो।

Upcoming Film: संजय दत्त के साथ 'वंदे मातरम' में नजर आएंगे सैराट फेम आकाश, देशभक्ति पर आधारित होगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan: delhi high court orders social media platforms to remove leaked clips of shah rukh khan nayanthara film
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की कमाई को होगा नुकसान
दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फिल्म 'जवान' के कॉपीराइट का उल्लंघन नहीं करने का भी आदेश दिया। कोर्ट के आदेश में कहा गया कि फिल्म के कॉपीराइट से संबंधित वीडियो क्लिप और फोटोज को वायरल करना शिकायतकर्ता के अधिकारों का उल्लंघन है, जो उन्हें नुकसान पहुंचा रहा है। ये वायरल वीडियो और फोटोज फिल्म के व्यवसाय पर भी असर डाल सकते हैं।

Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' की रिलीज डेट नहीं होगी पोस्टपोन, इस दिन जारी होगा फिल्म का टीजर और ट्रेलर

विज्ञापन
Jawan: delhi high court orders social media platforms to remove leaked clips of shah rukh khan nayanthara film
शाहरुख खान - फोटो : social media

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वहीं बात करें फिल्म की तो शाहरुख खान की 'जवान' इस साल की बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के जरिए एटली हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। साथ ही विजय सेतुपति, योगीराज, सुनील ग्रोवर और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं खबर है कि अल्लू अर्जुन और संजय दत्त का फिल्म में कैमियो रोल होगा। यह फिल्म दो जून 2023 को रिलीज होगी।

Salman Khan: 'मैंने प्यार किया' के बाद फिर एक साथ दिखे सलमान-भाग्यश्री, फैंस बोले- पहला प्यार कोई नहीं भूलता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed