'पठान' के बाद बड़े पर्दे पर हाल ही में रिलीज हुई 'जवान' के साथ शाहरुख खान का जादू एक बार फिर देखने को मिला। शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म की कमाई के साथ ही इसकी कहानी की भी सभी खूब तारीफ कर रहे हैं। इन सितारों के दमदार अभिनय के साथ, जिस एक व्यक्ति ने फिल्म को काबिले-तारीफ बनाया है वह और कोई नहीं बल्कि 'जवान' के निर्देशक एटली कुमार हैं। उनकी शानदार कारीगरी ने फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बना दिया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एटली कुमार अपनी फिल्म से ज्यादा शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'डंकी' देखने के लिए उत्साहित हैं।
Atlee Kumar: किंग खान-राजकुमार हिरानी की 'डंकी' के लिए उत्साहित हैं एटली, थिएटर में फिल्म देखने की जताई इच्छा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जवान' की सफलता का आनंद ले रहे निर्देशक एटली कुमार इन दिनों हर छोटी से छोटी बात के चलते सुर्खियों में आ जाते हैं। जहां एक तरफ उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ सभी उनकी कहानी और निर्देशन की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इन सभी के बीच एटली कुमार लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। ऐसे ही एक साक्षात्कार में एटली ने हाल ही में बताया कि कैसे वह शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'डंकी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तापसी पन्नू भी नजर आएंगी।
एटली ने हाल ही में राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म 'डंकी' के लिए अपना उत्साह व्यक्त किया। एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में एटली ने किया कि वह 'डंकी' के रिलीज होते ही इसे सबसे बड़े थिएटर में देखने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने डंकी का कोई भी सीन नहीं देखा है, लेकिन मैं फिर भी फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हूं। जब यह रिलीज होगी तो मैं इसे दर्शकों के साथ बड़ी स्क्रीन पर देखने की योजना बना रहा हूं।'
Milind Soman: मिलिंद सोमन ने हासिल की खास उपलब्धि, सिडनी मैराथन में अपने नाम किया यह खिताब
एटली ने आगे राजकुमार हिरानी संग 'जवान' के सेट पर हुई अपनी मुलाकात के बारे में बताया। 'जवान' के निर्देशक बोले, 'राजकुमार सर ने हमसे जवान के सेट पर मुलाकात की थी। उन्होंने मिक्सिंग के दौरान मेरी फिल्म की पहली रील देखी थी। मुझे राजकुमार हिरानी सर बहुत पसंद हैं और मैं उनके द्वारा निर्देशित और शाहरुख खान अभिनीत डंकी का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।' एटली ने हिरानी के साथ अपने लंबे समय के जुड़ाव का भी खुलासा किया, उन्होंने '3 इडियट्स' के तमिल रीमेक 'नानबन' के दौरान उनसे लेखन सीखा था। एटली ने बताया कि कैसे उन्हें राजकुमार हिरानी से लिखने की प्रेरणा मिली।
Raabta: मैचमेकर सीमा तपारिया ने जुबिन नौटियाल और अदा शर्मा के बीच देखा 'राब्ता', देखें मजेदार वीडियो
शाहरुख खान, विजय सेतुपति, नयनतारा और दीपिका पादुकोण अभिनीत और एटली कुमार द्वारा निर्देशित 'जवान' ने रिलीज के 12 दिनों के भीतर भारत में लगभग 490 करोड़ रुपये की कमाई करके शानदार सफलता हासिल की है। यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बनने की राह पर है। इसके साथ ही शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' की तैयारी कर रहे हैं, जो क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज अगले साल तक के लिए टाल दी जाएगी।
Aaliyah Kashyap: वजन बढ़ने पर लोगों के कमेंट से परेशान हो उठी थीं आलिया, बोलीं- मेरी मानसिक सेहत पर असर हुआ