फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: जवान में नहीं होगा अल्लू अर्जुन का कैमियो! अब 'पुष्पा' की जगह यह सुपरस्टार किंग खान के साथ आएगा नजर

Sun, 28 May 2023 02:49 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 28 May 2023 02:49 PM IST
विज्ञापन
jawan film shahrukh khan allu arjun cameo role replaced by sanjay dutt know the details here
शाहरुख खान, अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों हर तरफ शाहरुख ही शाहरुख छाए हुए हैं। कभी वह समीर वानखेड़े केस को लेकर चर्चा में रहते हैं तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर। बीते दिनों उनकी फिल्म पठान रिलीज हुई थी, इस फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स दोनों की तरफ से प्यार मिला था। पठान ने जबरदस्त कलेक्शन भी किया था। अब अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों खबर थी कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन कैमियो रोल निभाने जा रहे हैं, लेकिन अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

jawan film shahrukh khan allu arjun cameo role replaced by sanjay dutt know the details here
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media

पिछले काफी लंबे समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन शाहरुख खान स्टारर एटली की अगली फिल्म जवान में एक स्पेशल कैमियो रोल करते नजर आएंगे। हालांकि ताजा खबरों के अनुसार इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के कैमियो करने की खबरें पूरी तरह से गलत हैं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि फिल्म निर्माताओं ने उसे कभी भी कैमियो के लिए संपर्क ही नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें- Jr. NTR: दादा एनटी रामा राव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे जूनियर एनटीआर को भीड़ ने घेरा, बाहर निकलना हुआ मुश्किल

jawan film shahrukh khan allu arjun cameo role replaced by sanjay dutt know the details here
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन नहीं बल्कि संजय दत्त का कैमियो हो सकता है। खबरों के अनुसार इस फिल्म में अभी तक सिर्फ एक ही कैमियो रोल चर्चा में है और वह संजय दत्त का है। जवान फिल्म सिर्फ अपनी कास्टिंग के कारण ही इतनी सुर्खियां बटोर चुकी है कि इस फिल्म के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
jawan film shahrukh khan allu arjun cameo role replaced by sanjay dutt know the details here
Shahrukh Khan - फोटो : सोशल मीडिया

एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख खान एकदम अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। अभी तक फैंस ने शाहरुख को एक्शन करते हुए भी देख लिया है, लेकिन अब जवान में वह एकदम जुदा अंदाज में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में पहली बार ये सभी सितारे साथ नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
jawan film shahrukh khan allu arjun cameo role replaced by sanjay dutt know the details here
shahrukh khan - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सलमान खान के साथ टाइगर 3 में कैमियो रोल करते नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास डंकी है वहीं किंग खान पठान वर्सेज टाइगर में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में भी शाहरुख के साथ सलमान खान नजर आने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed