फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: 'जवान' की लीक क्लिप्स पर HC ने ट्विटर को दिया एक्शन लेने का आदेश, मेकर्स की याचिका पर आया फैसला

Thu, 18 May 2023 08:09 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 18 May 2023 08:09 AM IST
विज्ञापन
Jawan High Court asks Twitter to disclose details of users sharing content of Shah Rukh Khan film
शाहरुख खान - फोटो : social media

'पठान' के बॉक्स ऑफिस पर मचाए गए धमाल के बाद अब फैंस की निगाहें शाहरुख खान की 'जवान' पर टिकी हैं। 'जवान' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पिछले काफी दिनों से ट्विटर से लेकर सोशल मीडिया तक जवान की बहुत सी वीडीयोज और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यह तस्वीरें मेकर्स द्वारा साझा की गई नहीं बल्कि लीक की गई हैं, जो निर्माताओं को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। अब इस मामले में हाई कोर्ट ने दखल दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने 'जवान' की लीक होती तस्वीरों पर ट्विटर को एक्शन लेने का आदेश सुनाया है।

Jawan High Court asks Twitter to disclose details of users sharing content of Shah Rukh Khan film
शाहरुख खान - फोटो : social media

दिल्ली हाई कोर्ट ने बीते दिन ट्विटर से अपने कुछ उपयोगकर्ताओं के ईमेल, आईपी एड्रेस और फोन नंबर सहित मूलभूत ग्राहक जानकारी का खुलासा करने को कहा, जो कथित तौर पर शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'जवान' की क्लिप साझा कर रहे हैं। यह एक्शन कोर्ट ने 'जवान' के निर्माता  रेड चिलीज एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दायर किए गए एक मुकदमे के बाद अदालत ने पहले यूट्यूब, ट्विटर और रेडिट को भी फिल्म की सामग्री और क्लिप की लीक को तुरंत ब्लॉक करने और हटाने का निर्देश दिया था।

Jawan High Court asks Twitter to disclose details of users sharing content of Shah Rukh Khan film
शाहरुख खान - फोटो : social media

मेकर्स के वकील ने दावा किया कि पांच अकाउंट ट्विटर पर कुछ उल्लंघन कारी क्लिप्स और पोस्ट साझा कर रहे हैं। वकील ने कहा, इसे लीक करने वालों की कंपनी की प्रणाली तक पहुंच है और इन अकाउंट  यूजर्स के बारे में जानकारी खुलासा करने की मांग की है। वकील के इस दावे को सुनने के बाद, जज सी हरि शंकर ने आदेश दिया, 'अदालत ट्विटर को जवान के वकील को तुरंत अकाउंट्स की जानकारी प्रदान करने का निर्देश देती है ताकि वह उचित कार्रवाई कर सकें।' अप्रैल में, अदालत ने विभिन्न दुष्ट वेबसाइटों और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को उचित लाइसेंस के बिना 'जवान' से संबंधित किसी भी स्टिल, गाने, ऑडियो और वीडियो क्लिप को कॉपी करने, रिकॉर्ड करने, प्रदर्शित करने या जारी करने से रोक दिया था।
Jimmy Shergill: करोड़ों में बनी इन सोलो फिल्मों का कलेक्शन रहा बस इतना, देखिए जिमी शेरगिल का रिपोर्ट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan High Court asks Twitter to disclose details of users sharing content of Shah Rukh Khan film
शाहरुख खान, नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

कोर्ट ने यूट्यूब, ट्विटर और रेडिट को भी प्रोडक्शन हाउस द्वारा संदर्भित सभी उल्लंघन कारी सामग्री और क्लिप को तुरंत ब्लॉक करने और हटाने का निर्देश दिया था। दरअसल, अदालत का अंतरिम आदेश प्रोडक्शन हाउस की एक याचिका पर आया है, जिसमें बहुत सी वेबसाइट्स को बैन करने की मांग की गई थी, जो 'जवान' की तस्वीरों और वीडियोज को अपलोड कर रही हैं।  मेकर्स ने आरोप लगाया था कि फिल्म के क्लिप और तस्वीरें पहले से ही प्लेटफार्म्स पर उपलब्ध हैं। हालांकि, फिल्म के किसी भी हिस्से को रिलीज करने के लिए, आज तक, किसी भी संस्था को मेकर्स द्वारा कोई लाइसेंस नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
Jawan High Court asks Twitter to disclose details of users sharing content of Shah Rukh Khan film
विजय सेतुपति-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

'जवान' की रिलीज डेट की बात करें तो शाहरुख खान की फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। शाहरुख खान की यह फिल्म पहले 2 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके पीछे की वजह है कि टीम को वीएफएक्स और फिल्म पर अन्य काम पूरा करने के लिए और समय चाहिए था। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
Bollywood: महज एक भूल से इन सितारों का करियर पूरी तरह हो गया बर्बाद, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed