सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। किंग खान की यह फिल्म कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। फिल्म में साउथ की हसीना नयनतारा और विजय सेतुपति भी अहम किरदार में हैं। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। एसएस राजामौली, महेश बाबू, महेश भट्ट, सोनी राजदान, रितेश देशमुख, वरुण धवन के बाद अब फिल्म मेकर करण जौहर ने किंग खान की इस फिल्म की जमकर तारीफ की है।
Jawan: करण जौहर को भायी शाहरुख खान की 'जवान', एटली की फिल्म को लेकर कही यह बात
पोस्टर शेयर करते हुए करण ने लिखा, “ओएमएफजी!!!!! मुझे इस पार्टी में देर हो गयी है!!!! लेकिन यह कैसी पार्टी है!!!! @atlee47 ने इसे स्टेडियम के बाहर हिट किया... यह बड़ी भावनाओं से भरपूर एड्रेनालाईन रश फिल्म है,जिसे भारतीय सिनेमा मूर्त रूप देता है और यह फिल्म परफेक्ट है!!!! @sanyamalhotra_ @pillumani बहुत बहुत अच्छा!”
उन्होंने आगे लिखा, “भव्य और शानदार @nayanthara @actorvijaysethupathi बहुत शानदार हैं! @दीपिकापादुकोण से मंत्रमुग्ध थी, उसने अपने हिस्से के लिए बहुत सारा गौरव खरीदा और इसे एक वास्तविक अनुभवी की तरह स्वामित्व में रखा!!!! डीपी और मैं भाई @iamsrk के बारे में क्या कहूं... वह न केवल प्रकृति की एक अपूरणीय शक्ति है, बल्कि मेगा-स्टारडम का प्रतिनिधित्व इस तरह से करता है जो केवल वह ही कर सकता है!!!!! वह सम्राट हैं और हम उसकी प्रशंसा में सिर झुकाते हैं... ।''
अलर्ट!”
एटली की इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ-साथ प्रियामणि, लहर खान, सान्या मल्होत्रा और आलिया कुरैशी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सात सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सातवें दिन 368.38 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।
यह भी पढ़ें- Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' के मुरीद हुए वरुण धवन, किंग खान की फिल्म को लेकर कही यह बात
